200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Honor 90 5G सेल में मिल 6 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें

Honor 90 5G में 6.7 इंच की क्‍वाड-कर्व्‍ड फ्लोटिंग डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2664x1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Honor 90 5G में 6.7 इंच की क्‍वाड-कर्व्‍ड फ्लोटिंग डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Honor 90 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor 90 5G में में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Honor 90 5G में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

HTech ने HONOR Days सेल के साथ हाल ही में लॉन्च हुए Honor 90 5G पर शानदार ऑफर की पेशकश की है। आज यानी कि 5 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक ऑनर डेज सेल खासतौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहक Honor 90 5G पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई समेत शानदार ऑफर का लाभ पाएंगे। आइए Honor 90 5G पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor 90 5G पर ऑफर


HONOR Days के तौर पर Honor 90 5G पर फ्लैट 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध होगा। डील को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ICICI, SBI और HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये का इंस्टेंटट बैंक डिस्काउंट भी प्रदान कर रही है। वहीं यूजर्स पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर अतिरिक्त 5000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा सभी बैंक कार्ड्स पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। इन सभी लाभों के साथ यूजर्स इस स्मार्टफोन को 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में 5000 रुपये के डिस्काउंट पर कई नियम और शर्त लागू होते हैं।


Advertisement
Honor 90 5G के फीचर्स स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Honor 90 5G में 6.7 इंच की क्‍वाड-कर्व्‍ड फ्लोटिंग डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2664x1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Honor 90 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।  इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्‍मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड HONOR MagicOS 7.1 पर चलता है। कंपनी 2 साल के लिए सॉफ्टवेयर और 3 साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट का वादा कर रही है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 90 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड/मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्‍य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी, NFC सपोर्ट, इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और UFS 3.1 शामिल है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight and Decent build quality
  • Good Display
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • Bad
  • Lacks 3.5mm Jack
  • Free of cost 30W charger is not enough
  • Weak details in night shots
  • MRP is Overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.