Honor 8S लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

अभी एक दिन पहले ही Huawei ने चुपचाप अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Huawei Y5 2019 को लिस्ट किया था। अब उसकी सहायक कंपनी Honor ने रूसी मार्केट में नए हैंडसेट Honor 8S को उतारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2019 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8S में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • हॉनर 8एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • Honor 8S की कीमत 8,490 रूबल (करीब 8,900 रुपये) है
अभी एक दिन पहले ही Huawei ने चुपचाप अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Huawei Y5 2019 को लिस्ट किया था। अब उसकी सहायक कंपनी Honor ने रूसी मार्केट में नए हैंडसेट Honor 8S को उतारा है। देखा जाए तो Honor 8S वाकई में Huawei Y5 2019 जैसा ही है, लेकिन यह थोड़े अलग डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन को Honor के सउदी अरब की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इसे भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। संभव है कि इस फोन को कुछ मार्केट में हुवावे वाई5 2019 के नाम से लाया जाए और कुछ मार्केट में Honor 8S के नाम से।
 

Honor 8S कीमत

हुवावे की रूसी वेबसाइट के मुताबिक, Honor 8S की कीमत 8,490 रूबल (करीब 8,900 रुपये) है। हॉनर 8एस को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Honor 8S स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8एस ड्यूड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल टेक्सचर बॉडी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 84.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। Honor 8S में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इस फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 147.13x70.78x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 146 ग्राम।

 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.