Honor 8C, Redmi Note 6 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Honor 8C की तुलना Redmi Note 6 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8C की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
Honor 8C को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बजट सेगमेंट के इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे, 4 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Honor ब्रांड के इस स्मार्टफोन में नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल है। हॉनर 8सी की कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि इस फोन के लिए राह आसान नहीं है। मार्केट में फोन की भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 6 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 जैसे हैंडसेट से होगी। ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट के कारण Honor 8C अपने लुक से कई यूज़र को निभा सकता है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Honor 8C की तुलना Redmi Note 6 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।
Advertisement
 

Honor 8C vs Redmi Note 6 Pro vs Asus Zenfone Max Pro M1 कीमत

Honor 8C के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे।

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में मिलता है।
Advertisement

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
 

Honor 8C vs Redmi Note 6 Pro vs Asus Zenfone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
Advertisement


शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
Honor हॉनर 8सी बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 (6 जीबी)

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.26 इंच6.26 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 OreoAndroidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.266.265.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
269--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256-2000
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं-

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
हांहां-
रियर फ्लैश
हांहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
EMUI 8.2MIUI-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन-802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां-
सिम की संख्या
222
एनएफसी
-नहीं-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां--
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हां
जायरोस्कोप
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8C, Redmi Note 6 Pro, Asus Zenfone Max Pro M1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  2. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  3. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  4. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  5. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  6. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  9. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  10. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.