108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

Honor ने आज पेरू में अपना नया स्मार्टफोन Honor 600e लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2026 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 600e में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 600e में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor 600e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है।

Honor 600e में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने आज पेरू में अपना नया स्मार्टफोन Honor 600e लॉन्च कर दिया है। ऑनर के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। 600e के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,520mAh की बैटरी लगी है जो कि 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor 600e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor 600e Price

कीमत की बात की जाए तो Honor 600e के 8GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PEN 1,999 (लगभग 56,059 रुपये) है। यह स्मार्टफोन वेलवेट ग्रे, डेजर्ट गोल्ड और वाइटल ग्रीन जैसे तीन कलर विकल्पों में आता है।

Advertisement


Honor 600e Specifications

Honor 600e में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2,000 निट्स हाई-ब्राइटनेस है। डिस्प्ले हाई-फ्रीक्वेंसी 3840Hz PWM का भी सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 600e के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,520mAh की बैटरी लगी है जो कि 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.