Honor 400 के स्पेसिफिकेशन्स एक बार फिर लीक, Geekbench पर किया गया टेस्ट; जानें परफॉर्मेंस स्कोर

Geekbench पर Honor स्मार्टफोन को मॉडल नंबर DNY-NX9 के साथ लिस्ट किया गया है, जो Honor 400 से जुड़ा माना जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2025 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench पर फोन को मॉडल नंबर DNY-NX9 के साथ लिस्ट किया गया
  • फोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है
  • सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,122 और 3,256 स्टोर हासिल किए

Honor 300 (ऊपर तस्वीर में) को तीन शेड्स में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Honor

Honor 400 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन हालिया समय में कई लीक्स के जरिए सुर्खियां बटोर हाल ही में Honor 400 के फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ प्राइसिंग को भी लीक किया गया था। अब, इसे Geekbench पर टेस्ट किया गया है, जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स फिर से सामने आए हैं। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर काम करेगा। लेटेस्ट लिस्टिंग ने Android 15 और 12GB रैम की ओर इशारा दिया है।

Geekbench पर Honor स्मार्टफोन को मॉडल नंबर DNY-NX9 के साथ लिस्ट किया गया है, जो Honor 400 से जुड़ा माना जाता है। फोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है, जिसमें चार कोर 1.80GHz पर, तीन कोर 2.40GHz पर और प्राइमरी कोर 2.63GHz पर क्लॉक्ड थें। इसके Snapdragon 7 Gen 3 SoC होने की उम्मीद है। इसने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,122 और 3,256 स्टोर हासिल किए थे।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग आगे इशारा देती है कि कथित Honor 400 में 12GB रैम होगी। यह Android 15 पर चलेगा, संभवतः इसके ऊपर MagicOS 9 स्किन होगी।

हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लीक किया गया था। फोन स्लिम प्रोफाइल में आ सकता है, क्योंकि इसकी मोटाई 7.3mm बताई गई है। वहीं, इसका वजन मात्र 184 ग्राम बताया गया है। 156.5×74.6×7.3mm डाइमेंशन वाला यह फोन IP65 रेटिंग से लैस हो सकता है। इसके अलावा, दावा किया गया है कि इसमें 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। पैनल में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है । 
Advertisement

इसके अलावा, हालिया लीक से पता चला था कि Honor 400 में रियर में 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसमें f/1.9 अपर्चर लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का f/2.0 अपर्चर लेंस मिल सकता है। 
Advertisement

फोन में 5,300mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के मई में लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी पहले इसे चीन में पेश कर सकती है जिसके बाद जून में फोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन की कीमत 8GB+512GB वेरिएंट के लिए 499 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) बताई गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 400, Honor 400 specifications, Honor 400 Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.