10,500 रुपये सस्ता मिल रहा HONOR 200 5G, Amazon पर इस डील फायदा ही फायदा

Amazon सेल में HONOR 200 5G स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2024 10:26 IST
ख़ास बातें
  • HONOR 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR 200 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • HONOR 200 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

HONOR 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: HONOR

अगर आपका बजट 25-30 हजार रुपये के करीब है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर चल रही दिवाली सेल तगड़ा मौका साबित हो सकती है। सेल के दौरान HONOR 200 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती और बैंक ऑफर जैसे लाभ शामिल हैं। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज करके अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। यहां हम आपको HONOR 200 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


HONOR 200 5G Price & Offers


अमेजन पर HONOR 200 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो IDFC FIRST कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,498 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 23,748 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। HONOR का यह स्मार्टफोन जुलाई, 2024 में 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
HONOR 200 Specifications


HONOR 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2664×1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.95 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 74.6 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 187 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.