Honor 20 की कीमत और फोटो लीक, स्पेसिफिकेशन भी आए सामने

Honor 20 के बारे में जानकारी सामने आई है। एक टिप्सटर ने Weibo पर इस फोन की तस्वीर साझा की है। साथ में अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत भी इस सोशल मीडिया साइट पर सार्वजनिक हुए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 17:42 IST
ख़ास बातें
  • वीबो पर हॉनर 20 के बैक पैनल की तस्वीर साझा
  • Honor 20 के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Honor 20
Honor 20 के बारे में जानकारी सामने आई है। एक टिप्सटर ने Weibo पर इस फोन की तस्वीर साझा की है। साथ में अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत भी इस सोशल मीडिया साइट पर सार्वजनिक हुए हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन लेटेस्ट किरिन 980 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,650 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। जानकारी मिली है कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने का दावा है।

टिप्सटर ichangezone ने वीबो पर हॉनर 20 के बैक पैनल की तस्वीर साझा की है। इसके साथ अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत भी सार्वजनिक किए गए हैं। दावा है कि Honor 20 के तीन वेरिएंट होंगे। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,700 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,399 चीनी युआन (करीब 35,900 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट का दाम 3,799 चीनी युआन (करीब 40,200 रुपये) होने का दावा है।
Advertisement

लीक हुए बैक पैनल से पता चला है कि Honor 20 में ग्रेडिएंट फिनिश होगा। पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फोन में 6.1 इंच डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच और किरिन 980 प्रोसेसर होगा।

48 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होंगे। यह सेटअप 3X ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसकी बैटरी 3,650 एमएएच की होने का दावा है। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीयू लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। फिलहाल, फोन के लॉन्च की तारीख को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.