Honor के अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी लीक हुई है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
Honor Power 2 (ऊपर तस्वीर में) को 10,800mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था
Photo Credit: Honor
Honor एक बार फिर स्मार्टफोन की बैटरी को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के एक अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें 13,500mAh तक की बैटरी और 7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की बात कही गई है। खास बात यह है कि यह फोन कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल नहीं होगा, बल्कि मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। एक टिपस्टर के मुताबिक, Honor ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 13,500mAh हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन या इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Honor की नई बैटरी एक अपकमिंग 7 इंच स्क्रीन वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए तैयार की जा रही है। टिपस्टर Digital Chat Station ने यह भी स्पष्ट किया (via Gizmochina) है कि इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल नहीं होगा। फिलहाल फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा, इसकी चार्जिंग स्पीड, वजन और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
Honor पिछले कुछ समय से अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने पर फोकस कर रहा है। कंपनी ने अप्रैल 2025 में Honor Power को 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद जनवरी 2026 में आए Honor Power 2 में 10,080mAh की बैटरी दी गई। खास बात यह थी कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 7.98mm रखी गई थी। इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
इसके अलावा Honor WIN सीरीज में 10,000mAh और Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बैटरी दी गई है। अब कंपनी 13,500mAh क्षमता वाली बैटरी पर काम कर रही है। टिपस्टर का दावा है कि Honor साल 2027 में इससे भी बड़ी बैटरी पेश करने की योजना बना रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।