Honor 100 और 100 Pro स्‍मार्टफोन के प्राइस सामने आए लॉन्‍च से पहले! जानें

Honor 100 100 Pro : दावा है कि Honor 100 और Honor 100 प्रो में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Honor 100 सीरीज 23 नवंबर को चीन में होगी लॉन्‍च
  • लॉन्‍च से पहले लीक हुए प्राइस
  • हालांकि कंपनी की ओर से कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी गई है

बताया जाता है कि Honor 100 सीरीज एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगी। दोनों ही फोन्‍स में 5 हजार एमएएच से ज्‍यादा की बैटरी होगी।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) 23 नवंबर को अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च कर रहा है। Honor 100 नाम की इस सीरीज के तहत Honor 100 और Honor 100 प्रो स्‍मार्टफोन्‍स को चीन में लाया जाएगा। बीते कई दिनों से ये स्‍मार्टफोन चर्चाओं में हैं, क्‍योंकि तमाम लीक्‍स रिपोर्ट के जरिए इनके स्‍पेक्‍स और फीचर्स का खुलासा किया जा रहा है। लॉन्‍च से ठीक पहले सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर कुछ और जानकारियां सामने आई हैं। प्राइस भी लीक हुए हैं। 
 

Honor 100, Honor 100 प्रो के लीक हुए प्राइस 

लीक प्राइसेज से जानकारी मिली है कि Honor 100, Honor 100 प्रो के 3 वेरिएंट आएंगे। ये होंगे- 12GB+256GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB मॉडल। Honor 100 की कीमत इन वेरिएंट के लिए क्रमश: 2799 युआन (33,272 रुपये), 3099 युआन (35,996 रुपये) और 3399 युआन (39,481 रुपये) हो सकती है। वहीं, Honor 100 प्रो के तीनों मॉडलों की कीमत क्रमशः 3699 युआन (43,972 रुपये), 3999 युआन (47,538 रुपये) और 4299 युआन (51,105 रुपये) हो सकती है।

लीक में दावा है कि Honor 100 और Honor 100 प्रो में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल होगा। ऑफ‍िशियल रेंडर्स से भी पता चला है कि स्‍टैंडर्ड मॉडल में सिंगल पंच होल होगा, जबकि प्रो मॉडल में पिल शेप्‍ड डिजाइन होगा, जिसमें दो सेल्‍फी कैमरा होंगे। 

Honor 100 में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और इतने ही मेगापिक्‍सल का OIS सपोर्ट वाला बैक कैमरा होने का दावा है। साथ ही 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस भी होगा। वहीं, Honor 100 प्रो में डुअल सेल्‍फी कैमरा होगा, जिसमें एक लेंस 50 मेगापिक्‍सल का जबकि दूसरा 32 एमपी का होगा। प्रो मॉडल के बैक में 50 एमपी का मेन सेंसर होगा साथ में 12 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 एमपी का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। 
Advertisement

बताया जाता है कि Honor 100 सीरीज एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगी। दोनों ही फोन्‍स में 5 हजार एमएएच से ज्‍यादा की बैटरी होगी, जोकि 100 वॉट चार्जिंग क्षमताओं से पैक्‍ड है। ऑनर 100 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की बात कई रिपोर्टों में सामने आई है। ऑनर 100 प्रो को स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.