HMD ला रही वेनम थीम वाला Fusion Phone, मूवी रिलीज होने से पहले देगा दस्तक

HMD ग्लोबल ने अपने मॉड्यूलर HMD Fusion का एक स्पेशल एडिशन बनाने के लिए मार्वल वेनम: द लास्ट डांस के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • HMD ग्लोबल एक नए कॉलोब्रेशन फोन के लिए तैयारी कर रही है।
  • HMD Fusion में 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है
  • HMD Fusion में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ग्लोबल एक नए कॉलोब्रेशन फोन के लिए तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने मॉड्यूलर HMD Fusion का एक स्पेशल एडिशन बनाने के लिए मार्वल वेनम: द लास्ट डांस के साथ साझेदारी की है। HMD Fusion में 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। आइए HMD Fusion Venom थीम्ड फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

HMD ने एक्स पर एक अल्टीमेट सिंबियोटिक फोन की झलक पेश की है। टीजर से पता चला है कि वेनम सिंबियोट स्टैंडर्ड HMD Fusion की जगह लेगा, जो इसे एक ड्रामेटिक एस्थेटिक मेकओवर देगा। जैसा कि वेनम: द लास्ट डांस 25 अक्टूबर को रिलीज होने की तैयारी कर रहा है, फ्रेंचाइजी के फैंस जल्द ही वेनम पर बेस्ड HMD Fusion लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस शानदार साझेदारी के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आएंगी। एस्थेटिक के अलावा डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस समान रहने की उम्मीद है।


Advertisement
HMD Fusion Specifications & Features


HMD Fusion में 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है। HMD फ्यूजन रिपेयरिबिलिटी पर फोकस करता है, जिससे यूजर्स iFixit के जरिए डिस्प्ले, बैक कवर, चार्जिंग पोर्ट और बैटरी जैसे कंपोनेंट को आसानी से बदल सकते हैं। फ्यूजन को इसका मॉड्यूलर डिजाइन अलग बनाता है, जिसमें 6-पिन कनेक्टर है जो स्मार्ट आउटफिट्स का सपोर्ट करता है जो कि कुछ मामलों में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड दोनों की पेशकश करते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP54-rated design
  • Well-designed modular accessories
  • Relatively fast charging
  • Bad
  • Software isn't optimised
  • Low quality display
  • Tinny speaker
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.