HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस

HMD Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2026 20:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मीडियाटेक का Helio G100 चिपसेट टिप्स्टर ने बताया है।
  • यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
  • यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा से लैस होकर आ सकता है।

HMD Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: HMD

HMD अपने मोबाइल पोर्टफोलियो में दो डिस्प्ले वाला फोन जोड़ सकती है। हाल ही में यह ट्रेंड कई नामी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपनाया है जिसमें स्मार्टफोन मेकर अब रियर में भी डिस्प्ले देते हैं। इसमें Xiaomi से लेकर Tecno और देसी ब्रांड Lava जैसे स्मार्टफोन मेकर शामिल हैं। इसका ताजा उदाहरण Tecno Pova 8 Pro 5G (27% डिस्काउंट पर खरीदें) है जो रियर में भी डिस्प्ले के साथ आता है। अब HMD Pulse सीरीज में ऐसा ही एक स्मार्टफोन आने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं HMD अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़े अहम डिटेल्स। 

HMD Pulse सीरीज में नया स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें दो डिस्प्ले होंगे। यानी फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही फोन में एक रियर डिस्प्ले होगा जिसमें कई उपयोगी फीचर्स आ सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने लीकर smashx_60 ने एक पोस्ट में इसका खुलासा किया है। टिप्स्टर का दावा है कि HMD Pulse 2T Pro के रूप में यह नया फोन आ सकता है। टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशंस भी सुझाए हैं। 

HMD Pulse 2T Pro (new version) - Rigid OLED 6.78" FHD+, 120Hz - MTK Helio G100 - 50MP, OIS + 8MP | 50MP - 8/256GB | UFS2.2 - Android 17 - 6000mAh, 33W - IP64, MIL-STD-810H, FP in display, Emo-LED, Dual Speakers etc. Temper Blue, Titanium, Orbit Green https://t.co/13iVyZuWdI

— HMD_MEME'S (@smashx_60) October 9, 2026

अपकमिंक स्मार्टफोन, कथित HMD Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में मीडियाटेक का Helio G100 चिपसेट टिप्स्टर ने बताया है जिसके साथ 8GB रैम, और 128GB स्टोरेज की पेअरिंग की जा सकती है। Redmi Note 15 4G में भी यह चिप देखी जा चुकी है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 17 पर रन कर सकता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा होगा। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। 

यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा से लैस होकर आ सकता है। फोन में बड़ी बैटरी संभावित है जो कि 6000mAh की हो सकती है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग फीचर भी आ सकता है। फोन को कंपनी ड्यूरेबल डिवाइस के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिल सकती है। वहीं, टिकाऊपन के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन आ सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट बताया गया है। साउंड के लिए दो स्पीकर आने की बात कही गई है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,208x2,644 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.