HMD ने लेटेस्ट फीचर्स के साथ Nokia 6310, 230 और 5310 फीचर फोन 2024 मॉडल किए पेश

Nokia 6310 में अपने पिछले मॉडल जैसे मजबूत डिजाइन मिला है, लेकिन अब इसमें 1,450mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6310 में 2.8 इंच LCD डिस्प्ले और ड्यूल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
  • Nokia 230 में 2.8 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia 5310 में 2.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ बड़ा साइज दिया गया है।

Nokia 230 में 2.8 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल ने हाल ही में 2024 के लिए अपने तीन क्लासिक फीचर फोन Nokia 6310, Nokia 5310 और Nokia 230 को पेश किया है। ये नए फोन क्लासिक नोकिया डिजाइन बरकरार रखते हैं। हालांकि, इनमें यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे कुछ एडवांस फीचर को शामिल किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सिर्फ 2G कनेक्टिविटी की पेशकश करते हैं। यहां हम आपको Nokia के नए फीचर फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia 6310, 230 और 5310 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो HMD ग्लोबल ने अभी तक Nokia 6310, Nokia 230 और Nokia 5310 फीचर फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।


Nokia 6310, Nokia 230 और Nokia 5310 के स्पेसिफिकेशंस


नए Nokia 6310 में अपने पिछले मॉडल जैसे मजबूत डिजाइन मिला है, लेकिन अब इसमें 1,450mAh की बैटरी और एडवांस चार्जिंग कैपेसिटी के लिए एक यूएसबी-सी पोर्ट है। इसमें वीजीए कैमरा, 2.8 इंच LCD डिस्प्ले और ड्यूल सिम कैपेसिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

इसी तरह Nokia 230 में भी पहले जैसा डिजाइन दिया गया है, लेकिन इसे नई बैटरी और यूएसबी-सी पोर्ट के साथ अपडेट किया गया है। इस फोन में 2.8 इंच की टीएफटी डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Nokia 5310 मॉडल म्यूजिक पर फोकस करता है। इस फोन में बड़ी 1,450 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 2.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ बड़ा साइज दिया गया है। फोन Mediatek Unisoc 6531F चिपसेट से लैस है। इसमें दाईं ओर एक अलग से प्ले बटन और बाईं ओर बड़े वॉल्यूम कंट्रोल बटन हैं। इसमें ऑडियो के लिए ड्यूल स्पीकर सिस्टम और इन-बिल्ट एफएम रेडियो फंक्शन भी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.