HMD Ridge सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ! डिटेल लीक

HMD Ridge कंपनी का एक और स्मार्टफोन सामने आया है। यह फोन एक बजट डिवाइस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2024 10:22 IST
ख़ास बातें
  • HMD Ridge में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल बताया गया है।
  • फोन पिंक कलर में नजर आया है।
  • इसके डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा।

HMD Ridge में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल बताया गया है।

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD पिछले काफी दिनों से अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी के कई स्मार्टफोन लीक्स में सामने आ चुके हैं जिनमें कुछ बजट डिवाइसेज भी हैं। इनमें Atlas और Skyline नाम के स्मार्टफोन हाल ही में लीक हुए हैं। ये कंपनी के अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होंगे। अब इसी तरह एक और स्मार्टफोन सामने आ रहा है। यह HMD Ridge के नाम से लॉन्च होगा। लीक में इसके बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है, इस पर एक नजर डालते हैं। 

HMD Ridge कंपनी का एक और स्मार्टफोन सामने आया है। यह फोन एक बजट डिवाइस होगा। HMD_MEME'S नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन के बारे में जानकारी दी है। लीकर ने इससे पहले HMD Skyline को लेकर भी खुलासा किया था। HMD Ridge में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल बताया गया है। इसमें दो कैमरा मौजूद होंगे जिसके साथ में LED फ्लैश भी होगा। फ्रंट साइड में फोन के अंदर सेंटर में पंच होल कटआउट बताया गया है। फोन पिंक कलर में नजर आया है। 

Advertisement
HMD Ridge में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलेगा और फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा रियर में मौजूद होगा। फोन के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।  

प्रोसेसिंग की बात करें तो यह फोन Snapdragon 480+ चिपसेट के साथ बताया गया है। जिसमें 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिलेगी। फोन में 4GB, 6GB, और 8GB रैम वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। स्टोरेज के लिए यह 128GB और 256GB के वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है। 
Advertisement

फोन को HMD Atlas का हल्का वर्जन बताया गया है। यानी स्पेसिफिकेशंस में यह कमतर होगा। इसलिए कंपनी इसकी कीमत भी कम ही रख सकती है। HMD के कई स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले हैं, अब देखना होगा कि इनसे पर्दा कब तक उठाया जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.