लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15

HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus के कथित स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स में Android 15, 5,000mAh बैटरी, Unisoc T615 चिपसेट और 50MP कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 12:24 IST
ख़ास बातें
  • HMD Pulse 2 और Pulse 2 Plus के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए
  • Plus मॉडल में 120Hz डिस्प्ले और 13MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है
  • दोनों फोन में Android 15 और 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

HMD Pulse (ऊपर तस्वीर में) को Unisoc T606 चिपसेट के साथ पेश किया गया था

Photo Credit: HMD

HMD अपने नए बजट स्मार्टफोन्स HMD Pulse 2 और Pulse 2 Plus को जल्द लॉन्च कर सकती है। Pulse 2 इससे पहले पिछले साल दिसंबर के समय लीक्स में दिखाई दिया था। उसके बाद से स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अनिश्चित्ता बनी हुई थी। अब Pulse 2 के साथ Pulse 2 Plus भी लीक में दिखाई दिया है। दोनों स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन को भी लीक किया गया है। दोनों फोन में बड़े डिस्प्ले, Android 15, 5,000mAh बैटरी और Unisoc प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।

लीक X हैंडल HMD_MEME'S (@smashx_60) की ओर से आया है। पोस्ट में HMD Pulse 2 और Pulse 2 Plus के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं और साथ ही दोनों के डिजाइन दिखाए गए हैं। इनमें फ्लैट फ्रेम, सेंटर पंच-होल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि, HMD ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

HMD Pulse 2 specifications (leaked)

लीक के अनुसार, HMD Pulse 2 में 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलने की बात कही गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा यह Android 15 पर चलेगा और इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन में Blue और Black शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

HMD Pulse 2 Plus specifications (leaked)

लीक के मुताबिक, HMD Pulse 2 Plus में भी 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले होगा, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह भी Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है, जबकि फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 6GB रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें Android 15, 5,000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह Apricot और Dark Blue कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Advertisement

HMD Pulse2
- IPS LCD 6.67" HD+, 90Hz
- 50MP + 2MP/8MP
- Unisoc T615
- 4/64GB, 128GB UFS2.1
- Android 15
- 5000mAh, 20W
- Blue, Black
.
HMD Pulse2 Plus
- IPS LCD 6.67" HD+, 120Hz
- 50MP + 2MP/13MP
- Unisoc T615
- 6/128GB UFS2.1
- Android 15
- 5000mAh, 20W
- Apricot, Dark Blue pic.twitter.com/P3epYZsCLI

— HMD_MEME'S (@smashx_60) July 29, 2026

HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus design

सामने आए रेंडर इमेज में दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा दिखाई देता है। बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग, LED फ्लैश और HMD की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और फ्लैट एज डिजाइन दिया गया है।

फिलहाल HMD ने Pulse 2 सीरीज की लॉन्च डेट, कीमत या उपलब्धता से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इन सभी स्पेसिफिकेशंस को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.