Nokia का पहला 5G स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा लॉन्च

नोकिया के इस 5जी फोन की पहली झलक 8 मार्च को मिलेगी। एक 90 सेकेंड का वीडियो सामने आने वाला है जिसमें Nokia का यह 5G फोन भी मौज़ूद है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.2 5G हो सकता है कि नोकिया का पहला 5जी फोन
  • नोकिया 5जी फोन में सेल्फी कैमरे लिए वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया होगा
  • Nokia 7.2 से प्रेरित लगता है यह नोकिया स्मार्टफोन

Nokia का लॉन्च इवेंट 19 मार्च को

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस हफ्ते की शुरुआत में बताया था कि कंपनी 19 मार्च को लंदन के एक इवेंट में आयोजित करने वाली है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इस इवेंट में नोकिया ब्रांड के पहले 5जी फोन को पेश किया जााएगा। अब तक नोकिया के इस 5जी फोन के नाम, इंटरनल हार्डवेयर और डिज़ाइन को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, इस फोन की पहली झलक हमें जैम्स बॉन्ड के अगले सिनेमा के एक एड कैंपेन मिलेगी। नोकिया के इस 5जी स्मार्टफोन का 90 सेकेंड का पहला वीडियो 8 मार्च को आएगा।

HMD Global की प्रेस रिलीज़ कहती है कि नोकिया का 5जी फोन 19 मार्च को पेश किया जाएगा। इसके साथ कुछ और स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया जाएगा, इसमें 'ऑरिजनल फोन' भी होगा। 19 मार्च को लंदन में होने वाले इस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल द्वारा Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 और Nokia C2 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया का यह 5जी फोन फ्लैगशिप डिवाइस नहीं होगा। यह मिड-रेंज सेगमेंट का हो सकता है। कयास हैं कि यह स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G है। फोन की पहली झलक पाने के लिए हमें 8 मार्च को पेश किए जाने वीडियो का इंतजार करना होगा।

हालांकि, TechRadar का दावा है कि उन्हें नोकिया 5जी फोन के इस एड वीडियो का पहले ही प्रिव्यू मिल गया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में फोन सर्कुलर मॉड्यूल के साथ नज़र आ रहा है। मॉड्यूल में चार कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। डिज़ाइन और कलर टोन Nokia 7.2 की याद दिलाता है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से में नोकिया लोगो साफ नज़र आ रहा है।

बता दें कि नोकिया 8.2 5जी, नोकिया 5.2 और नोकिया 1.3 फोन को MWC (मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस) 2020 में पेश होने वाले थे। लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह इवेंट रद्द हो गया। अब उम्मीद है कि कंपनी 19 मार्च को लंदन के इवेंट में इन प्रोडक्ट से पर्दा उठा लेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia, 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.