13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन HMD Aura² लॉन्च, जानें कीमत

HMD Aura² में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 08:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.52 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • यह फोन Android 14 के Go Edition के साथ आता है।

HMD Aura² फोन में 6.52 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: HMD Global

HMD Global ने अपना नया अफॉर्डेबल स्मार्टफोन HMD Aura² लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन इससे पहले आए HMD Aura का सक्सेसर है जिसे पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन के बारे में दावा किया गया है कि यह काफी टिकाऊ है। फोन में 6.52 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 460 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर इसे खुद ही रिपेयर कर सकता है। मसलन अगर फोन का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो iFixit से इसके पार्ट्स खरीद कर खुद ही बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके प्राइस और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

HMD Aura² price

HMD Aura² को कंपनी ने दो रंगों में लॉन्च किया है। यह Shadow Black और Electric Purple में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 169 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) है। फोन की सेल 13 मार्च से शुरू होगी। 
Advertisement
 

HMD Aura² specifications

HMD Aura² एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें बहुत अधिक आकर्षक स्पेसिफिकेशंस नहीं दिए गए हैं। यह 6.52 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 576 x 1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 460 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर इसे खुद ही रिपेयर कर सकता है। मसलन अगर फोन का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो iFixit से इसके पार्ट्स खरीद कर खुद ही बदल सकते हैं। 

HMD Aura² में UNISOC SC9863A चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 4GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 14 के Go Edition के साथ आता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.