हर साल नया Pixel फोन? Google भारत में लाया नई अपग्रेड स्कीम, जानें सब कुछ

Google ने भारत में Pixel Upgrade Program लॉन्च किया है, जिसमें EMI पर खरीद और आसान अपग्रेड का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Pixel फोन 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI पर मिलेंगे
  • 9 EMI के बाद नए Pixel में अपग्रेड का ऑप्शन
  • प्रोग्राम में assured buyback और एक्सचेंज बोनस शामिल

Google ने भारत में Pixel Upgrade Program लॉन्च किया है, जिसका मकसद Pixel स्मार्टफोन्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और अपग्रेड प्रोसेस को आसान बनाना है। यह नया फाइनेंसिंग और अपग्रेड इनिशिएटिव आज से लागू हो गया है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स को 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI प्लान पर खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत 3,333 रुपये प्रति माह से होती है। खास बात यह है कि यूजर्स कुछ महीनों के बाद अपने फोन को नए Pixel मॉडल में अपग्रेड भी कर सकेंगे।

Google का कहना है कि Pixel Upgrade Program के तहत फोन खरीदने के बाद यूजर्स कम से कम 9 EMI भरने के बाद और 15 EMI पूरी होने से पहले किसी नए एलिजिबल Pixel स्मार्टफोन में अपग्रेड कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में डिवाइस की assured buyback भी शामिल है, जो फोन की फिजिकल कंडीशन से अलग होगी, बशर्ते डिवाइस ऑन हो और बेसिक फंक्शनल चेक्स पास कर ले। यह प्रोग्राम Cashify, Bajaj Finance Ltd. और HDFC Bank के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है और 30 जून 2026 तक चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

Google Pixel Upgrade Program ऐसे करता है काम

  • यूजर्स  Pixel 10Pixel 10 ProPixel 10 Pro XL या Pixel 10 Pro Fold में से किसी एक को चुन सकते हैं
  • नजदीकी पार्टनर रिटेल स्टोर से 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI पर फोन खरीदा जा सकता है
  • फोन खरीदने के 30 दिनों के अंदर Cashify वेबसाइट पर Pixel Upgrade Program में एनरोल करना होगा

कंपनी के मुताबिक, जब यूजर 9 से 15 EMI के बीच अपग्रेड का ऑप्शन चुनता है, तो Cashify पुराने EMI लोन की बची हुई रकम सीधे यूजर के बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर देगा। इससे मौजूदा लोन बिना किसी प्री-क्लोजर चार्ज के बंद हो जाएगा और नया Pixel फोन एक नए 24 महीने के EMI प्लान पर लिया जा सकेगा।

इस प्रोग्राम में एनरोल करने पर Cashify की तरफ से 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा, जब यूजर किसी पुराने डिवाइस को ट्रेड-इन करता है। इसके अलावा, नए Pixel फोन खरीदने पर कुछ Google सर्विसेज की ट्रायल सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है। Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold के साथ Google AI Pro, Fitbit Premium और YouTube Premium के ट्रायल मिलेंगे, जबकि Pixel 10 के साथ Google One Premium, Fitbit Premium और YouTube Premium का ट्रायल ऑफर किया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.