Google Pixel यूजर्स सावधान! आपकी ऑडियो लीक कर सकता है यह फीचर

Google Pixel 10 सीरीज के यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जनवरी 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Take a Message फीचर से प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
  • यह फीचर AI Voicemail की तरह काम करता है।
  • कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज के साथ Take a Message फीचर रोलआउट किया था।

कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज के साथ Take a Message फीचर रोलआउट किया था।

Google Pixel यूजर्स के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। कंपनी के पिक्सल सीरीज फोन में यह फीचर हाल ही में जोड़ा गया था। खबर है कि यह फीचर अब यूजर्स की ऑडियो को अन्य कॉलर्स तक लीक कर रहा है। यह कंपनी का Take a Message फीचर है जो कथित रूप से ऑडियो को रिकॉर्ड कर लीक कर सकता है। कंपनी ने Pixel 10 फोन सीरीज के साथ इसे पेश किया था। शिकायतों में सामने आ रहा है कि इससे प्राइवेसी को खतरा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Google Pixel 10 सीरीज के यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी खतरा पैदा हो गया है। कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज के साथ Take a Message फीचर रोलआउट किया था। यह फीचर AI Voicemail की तरह काम करता है। अगर आप कॉल नहीं उठाते हैं तो यह कॉलर से आपका मैसेज ले लेता है। यानी एक तरह से यह रिकॉर्डर डिवाइस बन जाता है जिसमें आपके फोन का माइक्रोफोन भी ऑन रहता है। लेकिन अब इसमें एक गड़बड़ी सामने आई है। मैसेज लेने के साथ ही यह माइक्रोफोन को एक्टिव छोड़ देता है जिससे आपका पर्सनल ऑडियो लीक हो सकता है। 

सबसे पहले इस बग को 9to5Google की ओर से रिपोर्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर Pixel 4a से Pixel 10 तक के यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि कॉल खत्म होने के बाद भी स्क्रीन पर ग्रीन डॉट इंडिकेटर दिख रहा है। यह माइक्रोफोन के एक्टिव होने का इशारा होता है। इससे प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि गूगल की ओर से अभी इस बारे में कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

बता दें कि मिस्ड कॉल या रिजेक्टेड कॉल का जवाब देने के लिए आप 'टेक अ मैसेज' (Take a Message) का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलर के मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन और ऑडियो होम टैब में दिखाई देता है। 'टेक अ मैसेज' उन मैसेज में स्पैम का भी पता लगा सकता है जो मिस्ड या रिजेक्टेड कॉल से आए हों और जिनका नंबर आपसे संपर्क में नहीं है।

कंपनी का टेक अ मैसेज आपके डिवाइस पर काम करता है और वाई-फाई या मोबाइल डेटा का उपयोग नहीं करता है। जब आपका फ़ोन बंद हो या नेटवर्क से बाहर हो, तो यह उन कॉल्स को हैंडल करता है जो किसी वजह से छूट गईं या फिर आपने खुद ही रिजेक्ट कर दीं। यहां पर यूजर को ग्रीटिंग सेट करने का विकल्प भी मिल जाता है। अस्वीकृत कॉल्स या छूटी हुई कॉल्स के लिए यह सेट किया जा सकता है। जब भी कॉलर आपको कॉल करता है तो यह मैसेज उन्हें सुनाई पड़ता है। 

Advertisement

कैसे करें बचाव
गूगल का Take a Message फीचर अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड जैसे मार्केट्स में मौजूद है। भारत के यूजर्स को इससे डरने की जरूरत नहीं है। फिर भी अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में हैं जहां पर यह फीचर आपके फोन में है तो आप नीचे बताए गए गाइड के अनुसार स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं- 

  • अपने पिक्सल फोन में Phone ऐप को ओपन करें। 
  • अब यहां पर ऐप के सबसे ऊपरी बाएं कोने में Settings में जाएं।
  • यहां पर सबसे नीचे आपको Take a Message ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें। 
  • अगर यह फीचर आपके फोन में Turned On है तो इसे यहां Turn Off कर दें। इसके बाद यह फीचर आपका वॉइस रिकॉर्ड नहीं कर सकेगा। 
     
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.