Google Pixel 9a vs Apple iPhone 16e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Google ने हाल ही में नया स्मार्टफोन Google Pixel 9a लॉन्च किया है, जिसकी तुलना iPhone 16e से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9a में चौथी पीढ़ी का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।

Google Pixel 9a और Apple iPhone 16e में 256GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Google/Apple

Google ने हाल ही में मार्केट में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Google Pixel 9a लॉन्च किया है। बाजार में Google Pixel 9a की टक्कर iPhone 16e से हो रही है। Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। आइए Google Pixel 9a और iPhone 16e के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 9a vs iPhone 16e


कीमत
Google Pixel 9a के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। वहीं iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Google Pixel 9a में चौथी पीढ़ी का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone 16e में 6 कोर A18 प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है। 
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Google Pixel 9a में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं iPhone 16e में 128GB, 256GB और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप
Google Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Google Pixel 9a में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, NavIC और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं iPhone 16e में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है। 

डाइमेंशन
Google Pixel 9a की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है। वहीं iPhone 16e की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
#ताज़ा ख़बरें
  1. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  2. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  4. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  5. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  7. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  9. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  10. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.