Google Pixel 9a में होगी 8GB रैम, 48MP कैमरा, मिड-प्रीमियम रेंज में मचाएगा धमाल!

टेक दिग्‍गज गूगल अपना नया पिक्‍सल स्‍मार्टफोन Google Pixel 9a अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • 8 जीबी रैम, Tensor G4 चिपसेट मिलने की उम्‍मीद
  • 128GB और 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आ सकता है

Pixel 9a में गूगल का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है।

टेक दिग्‍गज गूगल (Google) अपना नया पिक्‍सल स्‍मार्टफोन Google Pixel 9a अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च कर सकती है। इसमें बड़ा डिस्‍प्‍ले, अपग्रेडेड चिपसेट और कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। Pixel 9a के प्राइस भी कम होने की उम्‍मीद है, जिससे यह डिवाइस मिड-प्रीमियम रेंज में कॉम्पिटिशन को बढ़ाएगी और लोगों को एक नया फोन ऑप्‍शन मिलेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल मार्च में लॉन्‍च होने वाला Pixel 9a मुख्‍य रूप से मिड प्रीमियम रेंज में फाइट करेगा। इसकी कीमत 499 डॉलर (41,958 रुपये) के आसपास हो सकती है। बताया जाता है कि Pixel 9a में 6.3 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा, जो 60 से 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

Pixel 9a में गूगल का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। उसके साथ 8GB RAM दी जाएगी। यह 128GB और 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो Pixel 8a के मुकाबले 11 फीसदी अधिक होगी। यह 18 वॉट की वायर्ड और 7.5W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

कहा जाता है कि Tensor G4 चिपसेट की बदौलत Pixel 9a में अधिक एडवांस एआई फीचर्स होंगे। बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह अपने पिछले मॉडल से उम्‍दा होगा। गूगल के मुताबिक, Tensor G4 चिपसेट की गूगल की DeepMind डिवीजन के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसे इसे गूगल के सबसे एडवांस्‍ड AI मॉडल को रन करने के लिए ऑप्‍टमाइज किया गया है। इसमें गूगल का जेमिनी एआई भी होगा। 
Advertisement

कैमरों से भी Pixel 9a प्रभावित कर सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ में 13 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बात करें 
Advertisement
Google Pixel 8a की तो उसे 64MP के मेन कैमरा के साथ लॉन्‍च किया गया था। 

Pixel 9a अपने पिछले मॉडल से लाइटवेट हो सकता है। इसका वजन 186 ग्राम हो सकता है, जो Pixel 8a से 2 ग्राम हल्‍का होगा। भले ही यह वेट फील ना हो, लेकिन दर्शाता है कि कंपनी लाइटवेट डिवाइस के लिए मेहनत कर रही है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.