Google Pixel 9 Pro Fold को भारत में 16GB रैम के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है, जिसमें सिंगल 16GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 22:35 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है
  • इसे सिंगल 16GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है
  • फोन ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा

भारत में Pixel 9 Pro Fold की सेल 22 अगस्त से शुरू होगी

Google Pixel 9 Pro Fold को मंगलवार को कंपनी के लेटेस्ट मेड बाय गूगल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में भारत सहित ग्लोबल बाजारों में पेश किया गया। जबकि यह कंपनी का दूसरा पिक्सल-ब्रांडेड फोल्डेबल फोन है, यह भारत में गूगल का पहला ऐसा फोन है। इस साल Google ने देश में Pixel 9 सीरीज के सभी चार हैंडसेट लॉन्च किए हैं और लाइनअप Google के Tensor G4 चिपसेट पर काम करती है। Pixel 9 Pro Fold में 8-इंच की इनर डिस्प्ले, 6.3-इंच की कवर स्क्रीन और 4,650mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत, उपलब्धता

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है, जिसमें सिंगल 16GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है। इसे ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

नई Pixel 9 लाइनअप Flipkart, Croma और Reliance Digital आउटलेट के जरिए उपलब्ध होगी। Google का कहना है कि भारत में Pixel 9 Pro Fold की सेल 22 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक Pixel 9 Pro Fold को दिल्ली और बेंगलुरु में Google के स्वामित्व वाले वॉक-इन सेंटर से भी खरीद सकते हैं, जबकि तीसरा भविष्य में मुंबई में खोला जाना है।
 

Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नया लॉन्च किया गया Pixel 9 Pro Fold एक डुअल-सिम (नैनो + eSIM) हैंडसेट है, जो Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स शिप होता है और इसे सात साल के Android OS, सिक्योरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट मिलने का वादा किया गया है। हैंडसेट Google के Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस आता है, जिसे 16GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Google ने Pixel 9 Pro Fold में 8-इंच (2,076x2,152 पिक्सल) LTPO OLED Super Actua Flex इनर स्क्रीन दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बाहर की तरफ, इसमें 6.3-इंच (1,080x2,424 पिक्सल) OLED Super Actua डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और इनर स्क्रीन के समान पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।
 

बाहर की तरफ Pixel 9 Pro फोल्ड में f/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर वाला 10.5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x तक ऑप्टिकल जूम, 20x सुपर रेस जूम और f/3.1 अपर्चर वाला 10.8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वाइड और टेलीफोटो दोनों कैमरों में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन है।
Advertisement

कवर डिस्प्ले में एक f.2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि इनर स्क्रीन में भी समान अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में Pixel 9 Pro Fold पर 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जबकि अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में ग्राहक 512GB वेरिएंट भी चुन सकते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, अल्ट्रा-वाइडबैंड और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Pixel 9 Pro Fold में 4,650mAh बैटरी दी गई है, जो PPS चार्जर (45W) और Qi वायरलेस चार्जर से चार्ज हो सकती है। फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है और IPX8 रेटेड है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium IPX8-rated design
  • Bloatware-free software
  • 7 years of software and security updates
  • Tons of AI features to fiddle with
  • Secure face unlock
  • Bad
  • A bit heavy even for a foldable
  • UI stutters randomly
  • Average cameras
  • Only 256GB storage variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.5-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2152x2076 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.