40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट

Google का पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 8 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 09:21 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Google Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 8 में 4,575mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google का पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 8 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Google Pixel 8 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी प्राइमरी कैमरा और 4,575mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Google Pixel 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 8 Price & Offers

Google Pixel 8 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 36,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि अक्टूबर, 2023 में 75,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (1,109 रुपये तक) मिल सकता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 40,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 35,050 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Google Pixel 8 Specifications

Google Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Google Tensor G3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,575mAh की बैटरी दी गई है जो कि 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 150.50 मिमी, चौड़ाई 70.80 मिमी, मोटाई 8.90 मिमी और वजन 187.00 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.