17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप नया Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 7a बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2026 11:01 IST

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Google

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप नया Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 7a बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। यहां हम आपको Google Pixel 7a पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 7a Offers & Price

Google Pixel 7a का 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 27,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह फोन मई, 2023 को 43,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,600 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,500 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Advertisement

Google Pixel 7a Features & Specifications

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 330 पिक्सल डेंसिटी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,385mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 7a के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी 3.2 पोर्ट और एनएफसी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें इस फोन की लंबाई 152 मिमी, चौड़ाई 72.9 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 193.5 ग्राम है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.