Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत

Google Pixel 10a भारत में Tensor G4 चिप, 48MP कैमरा और 7 साल तक अपडेट के वादे के साथ लॉन्च हो गया है। फोन को Flipkart के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 20:37 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये
  • 48MP कैमरा और Tensor G4 प्रोसेसर से लैस आता है फोन
  • सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा

48MP कैमरा और Tensor G4 प्रोसेसर है Google Pixel 10a की खासियतें

Photo Credit: Google

Google ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.3 इंच Actua pOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट, 48MP डुअल रियर कैमरा और 5,100mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। पैनल की खासियतों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस शामिल है। Google ने वादा किया है कि Pixel 10a को सात साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। भारत में इसे 8GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। नीचे हम फुल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Google Pixel 10a specifications

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Pixel 10a में 6.3 इंच (1080x2424 पिक्सल) Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है और कंपनी के मुताबिक यह 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी सात साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Google का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

Advertisement

बैटरी और अन्य फीचर्स

Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6e, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित है। फोन का वजन करीब 183 ग्राम है और मोटाई 9mm है।

Advertisement

Google Pixel 10a price in India, offers

Pixel 10a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। यह फोन Google Pixel Upgrade Programme का हिस्सा भी है। 

हैंडसेट को आज रात 9 बजे से Flipkart और Google India ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि सेल 6 मार्च से शुरू होगी। फोन को Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimalist and compact design
  • Bright HDR-certified display
  • Reliable still camera performance
  • Clean UI with handy AI features
  • 7 years of updates
  • Wireless charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Thick display borders
  • Average video recording quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.