Google Pixel 10 सीरीज के वॉलपेपर लीक, डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा

Google कथित तौर पर Google Pixel 10 सीरीज पर काम रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2025 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel 10 सीरीज पर काम रहा है।
  • Google Pixel 10 सीरीज में नई Tensor G5 चिप मिलेगी
  • Google Pixel 10 सीरीज इस साल के आखिर में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Google Pixel 10 में Tensor G5 चिप होगी।

Photo Credit: X/@senkrov

Google कथित तौर पर Google Pixel 10 सीरीज पर काम रहा है। हाल ही में मिस्टिक लीक्स ने आगामी Pixel 10 और Pixel 10 Pro सीरीज के लिए 40 वॉलपेपर पेश किए हैं। इन्हें टेलीग्राम के जरिए शेयर किया गया है। प्रत्येक वॉलपेपर के लाइट और डार्क दो वर्जन हैं, जिसमें कुल 20 डिजाइन हैं। आइए Google Pixel 10 सीरीज के वॉलपेपर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वॉलपेपर में ग्लास जैसे एस्थेटिक्स के साथ एक एब्स्ट्रेक्ट स्टाइल दिया गया है। प्रत्येक डिजाइन दो वर्जन एक लाइट और एक डार्क शामिल है, जिससे विजुअल वेरिएशन के साथ 20 यूनिक पैटर्न होते हैं। अब तक शेयर हुई फोटो कंप्रेस्ड हैं, लेकिन सोर्स लिंक के जरिए फुल रेजॉल्यूशन वर्जन उपलब्ध हैं। इससे पहले मिस्टिक लीक्स ने Pixel 10 सीरीज के कलर ऑप्शन के बारे में भी जानकारी शेयर की थी। Pixel 10 ओब्सीडियन (ब्लैक), ब्लू, आइरिस (पर्पल) और लिमोनसेलो (येल्लो) में आएगा। लिमोनसेलो कलर इटैलियन लेमन लिकर पर बेस्ड है। वहीं Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL ओब्सीडियन, स्टर्लिंग (ग्रे), पोर्सिलेन (व्हाइट) और ग्रीन में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

Google Pixel 10 सीरीज में चार फोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। इन सभी को इस साल के आखिर में एक साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। Google ने अभी तक इवेंट की तारीख का खुलासा नहीं किया है। Pixel 9 की घोषणा अगस्त में की गई थी, जबकि Pixel 8 अक्टूबर में पेश हुआ था। 


Google Pixel 10 सीरीज का प्रोसेसर


Advertisement
Google Pixel 10 सीरीज में नई Tensor G5 चिप मिलेगी जो कि TSMC द्वारा बनाई गई पहली Tensor चिप है, जो इसकी 3nm N3E प्रोसेस का उपयोग करती है। चिप में एक Cortex-X4 कोर, 5 Cortex-A725 कोर और 2 Cortex-A520 कोर हैं। इसमें ऑन-डिवाइस AI के लिए Google का कस्टम TPU शामिल है। यह TSMC की InFO-POP पैकेजिंग का भी उपयोग करता है और Samsung के जरिए बनाए गए पार्ट्स को मीडियाटेक, वेरिसिलिकॉन, चिप्स एंड मीडिया और Google के अपने ISP के कंपोनेंट से बदलता है। यह बदलाव Google को हार्डवेयर पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.