Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, कंपनी करेगी बड़ा फेरबदल! जानें डिटेल

पिक्सल 10 में कंपनी छोटा सेंसर इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2025 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 10 Pro और 10 Pro XL मॉडल्स को नया 50MP सेंसर मिल सकता है
  • Pixel 10 Pro Fold में 1/1.95″ Samsung GN8 50MP सेंसर आने की उम्मीद
  • फोन में 16 जीबी रैम दी जा सकती है

पिक्सल 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Tensor G5 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज को लेकर इन दिनों लीक्स जोरों पर हैं। सीरीज का डिजाइन हाल ही में रेंडर्स में लीक हो चुका है। इसके साथ ही इसके बैटरी स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। अब इस सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लेटेस्ट लीक इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करता है। Pixel 10 में एक छोटा सेंसर कंपनी इस्तेमाल करने वाली है जो कि 1/1.95 इंच का Samsung GN8 50MP कैमरा सेंसर होगा। यह सेंसर कंपनी ने Pixel 9a में इस्तेमाल किया है। इसी के साथ अन्य मॉडल्स के कैमरा सेंसर डिटेल भी यहां सामने आए हैं। 

Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। पिक्सल 10 में कंपनी छोटा सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। यहां पर अल्ट्रावाइड कैमरा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अल्ट्रावाइड के लिए 50MP 1/2.51″ Sony IMX858 सेंसर से हटकर अब 13MP 1/3.1″ Sony IMX712 सेंसर पर शिफ्ट कर सकती है। इसी के साथ फोन में 11MP का टेलीफोटो कैमरा भी होगा जो कि 1/1.3″ Samsung 3J1 सेंसर होगा। यही सेंसर पिक्सल 9 में भी दिया गया था। Pixel 10 में फ्रंट साइड में भी यही सेंसर देखने को मिलेगा। 

सीरीज के Pixel 10 Pro और 10 Pro XL मॉडल्स को नया 50MP 1.31″ Samsung GNV सेंसर मिलने वाला है। जबकि अल्ट्रावाइड के लिए कंपनी 50MP 1/2.51″ Sony IMX858 सेंसर को बरकरार रख सकती है। बल्कि टेलीफोटो और सेल्फी कैमरा में भी यही सेंसर रखने की बात सामने आ रही है। 

Pixel 10 Pro Fold में 1/1.95″ Samsung GN8 50MP सेंसर आ सकता है जो कि पिक्सल 10 में भी होगा। पिक्सल 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Tensor G5 चिपसेट देखने को मिलेगा जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। इनमें 16 जीबी रैम होगी। कैमरा 4K वीडियो 60fps पर शूट कर सकेगा और HDR सपोर्ट भी इसमें होगा। पिक्सल 9 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था जो कि इसकी फॉल टाइमलाइन से काफी पहले था। Google Pixel 10 सीरीज के साथ भी ऐसा ही हो सकता है क्योंकि Android 16 भी जून में ही रिलीज होने की संभावना है। पिक्सल 10 सीरीज के बारे में कंपनी ने अधिकारिक रूप से जानकारी अभी तक बाहर नहीं की है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर कई सर्टिफिकेशंस के माध्यम से खुलासा हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.