8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील

Google ने बीते साल अपना फ्लैगशिप मॉडल Google Pixel 10 Pro XL लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2026 08:51 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 Pro XL में 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा है।

Google Pixel 10 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Google

Google ने बीते साल अपना फ्लैगशिप मॉडल Google Pixel 10 Pro XL लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आपने इसे तब नहीं खरीदा था तो अब इसे खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। Pixel 10 Pro XL में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 10 Pro XL पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro XL Price & Offers

Google Pixel 10 Pro XL का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 1,24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां पर बैंक ऑफर में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 8 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 50,950 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है।

Google Pixel 10 Pro XL Features & Specifications

Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  डाइमेंशन की बात करें तो Pixel 10 Pro XL की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 76.7 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 232 ग्राम है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो  Pixel 10 Pro XL के रियर में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, गूगल कास्ट और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.