12GB रैम के साथ Google ‘Pipit’ फोल्डेबल फोन गीकबेंच पर लिस्ट! स्पेसिफिकेशन हुए लीक...

Google Pipit स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि इस फोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है। Geekbench 4 लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का सिंगल-कोर स्कोर 4,811 प्वाइंट्स होगा और मल्टी-कोर स्कोर 11,349 प्वाइंट्स होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Google ‘Pipit’ को लेकर कहा गया है कि इसमें पुराना IMX363 कैमरा सेंसर मिले
  • कंपनी ने फोल्डेबल फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है
  • नया Google स्मार्टफोन Pipit कोडनेम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है
नया Google फोल्डेबल स्मार्टफोन “Pipit” कोडनेम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जो कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कंपनी को लेकर कहा जा रहा है कि वह एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, जिसमें इन-हाउस Tensor प्रोसेसर मौजूद होगा। लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह फोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर एंड्रॉयड 12 के साथ लिस्ट है। गूगल को लेकर पहले कहा गया था कि कंपनी पिछले साल Pixel Fold स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर काम कर रही है, जिसे अब-तक आधिकारिक रूप से पेश नहीं किया गया है।

नया Google स्मार्टफोन Pipit कोडनेम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई थी। हालांकि, Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से इस लिस्टिंग की जांच की है। लिस्टिंग के अनुसार, गूगल स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें दो परफोर्मेंस कोर की क्लॉक स्पीड 2.8GHz, दो कोर की 2.25GHz और चार कोर की 1.8GHz होगी। इस स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए Google Tensor प्रोसेसर को फीचर किया जा सकता है, लिस्टिंग में Mali G78 GPU की भी जानकारी दी गई है।

Google Pipit स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि इस फोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है। Geekbench 4 लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का सिंगल-कोर स्कोर 4,811 प्वाइंट्स होगा और मल्टी-कोर स्कोर 11,349 प्वाइंट्स होगा। Gadgets 360 Google Pipit स्मार्टफोन के Geekbench 5 स्कोर को प्राप्त करने में असक्षम रही है।

आपको बता दें, कंपनी के कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन की जानकारी Google Camera APK में पिछले साल नवंबर में 9to5Google द्वारा ही दी गई थी। पब्लिकेशन के अनुसार, पिक्सल स्मार्टफोन Pipit कोडनेम के साथ 12.2-megapixel IMX363 camera sensor में स्पॉट किया गया था, जिसे कंपनी के Pixel 3 स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैमरा ऐप में “Folded” शब्द के इस्तेमाल से माना जा सकता है कि Pipit एक फोल्डेबल फोन होगा, जिसे कंपनी द्वारा डेवलप किया जा रहा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  2. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  3. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  4. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  6. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  7. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  8. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  9. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  10. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.