हुवावे ने पेश किया गूगल नेक्सस 6पी का स्पेशल एडिशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2015 11:09 IST
हुवावे ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नेक्सस 6पी के स्पेशल गोल्ड एडिशन की उपलब्धता की जानकारी दी है। हुवावे नेक्सस 6पी स्पेशल एडिशन की कीमत 43,999 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से की जा सकती है। ऑनलाइन रिटेल साइट की लिस्टिंग में बताया गया है कि इसे 29 दिसंबर तक रिलीज किए जाने की संभावना है। हुवावे गूगल नेक्सस 6पी स्पेशल गोल्ड एडिशन के साथ बैक कवर मुफ्त दिया जाएगा।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि हैंडसेट की सेल के शुरुआती तीन दिनों तक कई बैंक के कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध होंगे।
Advertisement

इस लॉन्च पर हुवावे इंडिया के प्रेसिडेंट एलेन वैंग ने कहा, ''हुवावे नेक्सस 6पी भारतीय ग्राहकों द्वारा पसंद किया गया है और हमने एक खास वर्ग को ध्यान में रखते हुए गोल्ड कलर का स्पेशल एडिशन पेश किया है।''

अब तक यह हैंडसेट एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में मिलता था।
Advertisement

याद दिला दें कि हुवावे नेक्सस 6पी भारत में लॉन्च किए जाने के बाद से गलत कारणों से सुर्खियों में रहा है। जब नेक्सस 6पी की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हुई थी तो कई इच्छुक खरीददारों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि यह हैंडसेट सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। हुवावे ने इस मीडिया रिपोर्ट को गंभीरता से लिया और बयान जारी करके भरोसा दिलाया कि हैंडसेट को नवंबर के पहले हफ्ते से अलग-अलग बैच में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी अपना यह वादा भी नहीं निभा सकी।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला हुवावे नेक्सस 6पी पहला फुल-मेटल स्मार्टफोन है जो एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इस हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। डिवाइस को पावर देने का काम करती है 3450 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इस फ़ीचर के बूते मात्र 10 मिनट के चार्ज में बैटरी 7 घंटे तक चलेगी। हैंडसेट फॉर्स्ट व्हाइट, एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.