गूगल नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2015 18:50 IST
गूगल ने भारत में अपने नेक्सस स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। लीक से हटते हुए गूगल ने इस साल दो नेक्सस स्मार्टफोन बाज़ार में उतारे हैं। नेक्सस 5एक्स को एलजी द्वारा डेवलप किया गया है जबकि नेक्सस 6पी को चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे द्वारा।

भारत में गूगल नेक्सस 5एक्स के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये होगी और 32 जीबी वेरिएंट की 35,990 रुपये। गूगल नेक्सस 6पी का 32 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 42,999 रुपये में। पहली झलक में कैसे स्मार्टफोन हैं नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी।
Advertisement

गूगल एलजी नेक्सस 5एक्स
एलजी नेक्सस 5एक्स में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है।
 
नेक्सस 5एक्स में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 
स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गूगल हुवावे नेक्सस 6पी
हुवावे नेक्सस 6पी फुल-मेटल स्मार्टफोन है जो एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है।
Advertisement
 
इस हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम।
 
डिवाइस को पावर देगी 3450 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इस फ़ीचर के बूते मात्र 10 मिनट के चार्ज में बैटरी 7 घंटे तक चलेगी। हैंडसेट एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.