गूगल नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 सितंबर 2015 00:21 IST
गूगल ने आखिरकार 2015 के नेक्सस स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। अमेरिका के सेन फ्रांसिसको शहर में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस 5एक्स और हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस 6पी को पेश किया। इसके साथ पिक्सल सी टैबलेट और नए क्रोमकास्ट प्रोडक्ट भी रिलीज किए गए।

नए नेक्सस स्मार्टफोन गूगल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। नेक्सस 5एक्स की कीमत 379 डॉलर (16 जीबी) से शुरू हो रही है और नेक्सस 6पी की 499 डॉलर (32 जीबी) से। दोनों ही हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से जर्मनी, आयरलैंड, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका में शुरू हो गई है। हैंडसेट को अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

(पढ़ें: नेक्सस 5एक्स बनाम नेक्सस 6पी)

हुवावे नेक्सस 6पी और एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले पहले डिवाइस होंगे। इन स्मार्टफोन में ऐसे हार्डवेयर शामिल किए गए हैं जो लेटेस्ट एंड्रॉयड के नेक्सस इंप्रिंट फिंगरप्रिंट सेसर और यूएसबी टाइप-सी फ़ीचर को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

हुवावे नेक्सस 6पी पहला फुल-मेटल स्मार्टफोन है जो एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इस हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। डिवाइस को पावर देगी 3450 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इस फ़ीचर के बूते मात्र 10 मिनट के चार्ज में बैटरी 7 घंटे तक चलेगी। हैंडसेट फॉर्स्ट व्हाइट, एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में आएगा।
दूसरी तरफ, एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.