जियोनी एस6 प्रो लॉन्च, इसमें हैं 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 जून 2016 17:59 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने नया स्मार्टफोन एस6 प्रो लॉन्च किया है। कंपनी की 'एस' सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट जियोनी एस6 प्रो की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,380 रुपये) है। यह रोज़ गोल्ड, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जियोनी एस6 प्रो में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755एम) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 4 जीबी का एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो ओएस 3.2 पर चलेगा।

जियोनी एस6 प्रो में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। इसके बारे में 0.1 सेकेंड में काम करने का दावा किया गया है। जियोनी के इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3130 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 38.6 घंटे तक का टॉक टाइम और 558 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

इसका डाइमेंशन 153×75.26×7.6 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करने वाले एस6 प्रो हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee Mobiles, Gionee Smartphone, Gionee S6 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  3. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  4. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  5. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  7. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  10. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.