जियोनी का 4000 एमएएच बैटरी वाला मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2015 18:29 IST
जियोनी ने पिछले महीने भारत में अपना मैराथन एम5 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके बाद से इस स्मार्टफोन कंपनी के दीवाने 21 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि इस दिन जियोनी मैराथन एम5 प्लस लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने सभी को चौंकाते हुए जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

मैराथन सीरीज के बाकी हैंडसेट की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 68 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। आम इस्तेमाल में इसके 3 दिन तक चलने और 39 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन अमिगो 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x69.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

(पढ़ें: जियोनी मैराथन एम5 लाइट बनाम जियोनी मैराथन एम5)
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो जियोनी मैराथन एम5 लाइट में ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को बनाने में एवियेशन ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.