जियोनी एम6 और एम6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जुलाई 2016 17:34 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एम6 में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • जियोनी एम6 प्लस 6020 एमएएच की बैटरी से लैस है
  • दोनों ही स्मार्टफोन इनबिल्ट डेटा इनक्रिप्शन चिप के साथ आते हैं
जियोनी ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपने एम6 और एम6 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। दोनों ही स्मार्टफोन इनबिल्ट डेटा इनक्रिप्शन चिप के साथ आते हैं जो यूज़र के कम्युनिकेशन और कंटेंट को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेंगे। चिप स्मार्टफोन के सिर्फ चीनी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। ग्लोबल वेरिएंट में सुरक्षा के लिहाज से सिर्फ फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा। चीनी मार्केट में जियोनी एम6 स्मार्टफोन 6 अगस्त से उपलब्ध होगा और जियोनी एम6 प्लस 13 अगस्त से।

जियोनी एम6 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 29,200 रुपये) में मिलेगा। जियोनी एम6 प्लस का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200) और 128 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) में उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

दोनों ही स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत इनक्रिप्शन चिप हैं। इसकी मदद से यूज़र को मालवेयर से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा इंस्टेंट मैसेजिंग कम्युनिकेशन के कंटेंट को डीक्रिप्ट करना आसानी से संभव नहीं होगा।

जियोनी एम6 से शुरुआत करें तो यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.5 ओएस पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। स्मार्टफोन 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलेगा, साथ में मौजूद होगा 4 जीबी का रैम। यूज़र के पास 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के बीच चुनने का विकल्प होगा। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करना भी संभव है।  
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जियोनी एम6 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 6.4 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक, 55 घंटे तक के टॉक टाइम और 33 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एम6 की बैटरी दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर होम बटन में इंबेड होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, डब्ल्यूलैन, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 152.3x75.3x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement

जियोनी एम6 प्लस बड़ा वाला वेरिएंट है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। बैटरी की क्षमता 6,020 एमएएच है और इसका डाइमेंमशन 160.5x80.6x8.2 मिलीमीटर है। जियोनी एम6 प्लस का वज़न 215 ग्राम है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन जियोनी एम6 प्लस स्मार्टफोन वाले हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.