6GB रैम और 4,800mAh बैटरी के साथ Gionee K10 लॉन्च, जानें कीमत

Gionee K10 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 619 (लगभग 7,164 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 689 (लगभग 7,976 रुपये है)।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Gionee K10 फोन UNISOC Tiger T310 प्रोसेसर से लैस है
  • जियोनी के10 के सभी कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है
  • फोन में मिलेगा 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Gionee K10 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन UNISOC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ग्राहकों को तीन कॉन्फिग्रेशन उपलब्ध होंगे। वहीं, कलर के मामले में भी ग्राहकों को तीन विकल्प ही मिलने वाले हैं। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट को एक अलग ही जगह दी गई है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर कैमरा मॉड्यूल में कैमरा लेंस के नीचे मिलेगा।
 

Gionee K10 price

Gionee K10 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 619 (लगभग 7,164 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी  स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 689 (लगभग 7,976 रुपये है)। इसके अलावा, फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 819 (लगभग 9,480 रुपये) है, इसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, स्टार ब्लैक, टाइम व्हाइट और मिडसमर पर्पल। बता दें, इस फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Gionee K10 Specifications

डुअल-सिम जियोनी के10 फोन में 6.8 इंच होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC Tiger T310 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। औहालांकि, बाकि सेंसर की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 4,800 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी व 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को एक अलग ही जगह दी गई है। यह फोन के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में कैमरा सेंसर के नीचे स्थित है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee K10, Gionee K10 Specifications, Gionee K10 price, Gionee
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.