FUJIFILM Instax mini 41 एनालॉग कैमरा लॉन्च, आसानी से क्लिक होगी फोटो और 90 सेकेंड में होगी प्रिंट

FUJIFILM ने भारत में अपना नया FUJIFILM Instax Mini 41 इंस्टेंट कैमरा लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2025 10:11 IST
ख़ास बातें
  • instax mini 41 कैमरा FUJIFILM instax mini इंस्टेंट फिल्म उपयोग करता है।
  • FUJIFILM Instax Mini 41 की कीमत 13,999 रुपये है।
  • FUJIFILM Instax Mini 41 में फोटो अपने आप बाहर निकल जाती हैं।

FUJIFILM Instax Mini 41 इंस्टेंट फिल्म का इस्तेमाल करता है।

Photo Credit: FUJIFILM

FUJIFILM ने भारत में अपना नया FUJIFILM Instax Mini 41 इंस्टेंट कैमरा लॉन्च किया है। यह ब्लैक और डार्क सिल्वर फिनिश, ऑरेंज एक्सेंट और बेहतर हैंडलिंग के लिए टेक्सचर्ड ग्रिप के साथ आता है। कैमरे को फोटो टूल और स्टाइल एक्सेसरीज दोनों के तौर पर उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको FUJIFILM Instax Mini 41 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


FUJIFILM Instax Mini 41 Price


FUJIFILM Instax Mini 41 की कीमत 13,999 रुपये है, जो कि सीमित समय के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 10,499 रुपये में मिल रहा है। यह कैमरा बिक्री के लिए Instax इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


FUJIFILM instax mini 41 Features, Specifications


FUJIFILM instax mini 41 कैमरा  FUJIFILM instax mini इंस्टेंट फिल्म का इस्तेमाल करता है और इसके साथ 62 मिमीx46 मिमी साइज की फोटो प्रदान करता है। इसमें f/12.7 अपर्चर वाला 60 mm लेंस दिया गया है, जिसमें दो कंपोनेंट और दो एलिमेंट शामिल हैं। व्यूफाइंडर 0.37× मैग्निफिकेशन वाला एक रियल इमेज फाइंडर है। यह क्लोज अप मोड का उपयोग करते हुए पैरालेक्स सुधार प्रदान करता है। शूटिंग रेंज 0.3 मीटर से शुरू होती है, और क्लोज अप मोड 0.3 और 0.5 मीटर के बीच शॉट्स का सपोर्ट करता है।

ऑटोमैटिक लाइट एडजस्टमेंट फीचर लाइट के साथ शटर स्पीड और फ्लैश आउटपुट को एडजेस्ट करती है। कैमरा 1/2 से 1/250 सेकंड की स्पीड के साथ एक प्रोग्राम्ड इलेक्ट्रॉनिक शटर का उपयोग करता है और इसमें लो लाइट कंडीशन के लिए स्लो सिंक शामिल है। फ्लैश में ऑटो एडजस्टमेंट है, जिसका रीसायकल टाइम 7 सेकंड या उससे कम है। यह 0.3 से 2.2 मीटर की रेंज में काम करता है।

कैमरा से फोटो अपने आप बाहर निकल जाती हैं। तापमान के आधार पर फिल्म लगभग 90 सेकंड में तैयार होती है। इसमें दो AA एल्कलाइन बैटरी (LR6) दी गई हैं और प्रति सेट 10 शॉट्स के लगभग 10 पैक का सपोर्ट करता है। साथ में दी गईं बैटरी सिर्फ शुरुआती उपयोग के लिए हैं और उनकी जगह नई एल्कलाइन AA बैटरी डालनी चाहिए। 5 मिनट की तक बिना उपयोग के बाद कैमरा अपने आप बंद हो जाता है। अन्य फीचर्स में एक फिल्म काउंटर और एक फिल्म पैक कंफर्मेशन विंडो शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो कैमरे की लंबाई 104.5 मिमी, चौड़ाई 122.5 मिमी, मोटाई 67.5 मिमी और वजन 345 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.