Flipkart National Shopping Days Sale 8 अगस्त से, स्मार्टफोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

Flipkart पर होने वाली नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में में मोबाइल फोन्स, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न, स्पीकर्स और अन्य लोकप्रिय प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 13:17 IST
ख़ास बातें
  • सेल में रेडमी नोट 7एस और रियलमी 3 प्रो भी सस्ते में बिकेंगे
  • हॉनर 20आई को 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जाएगा
  • ओप्पो के1 के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा
अमेज़न फ्रीडम सेल के जवाब में फ्लिपकार्ट भी अपना फ्रीम सेल आयोजित करेगी। इस हफ्ते होने वाली इस सेल को नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के नाम से बुलाया जा रहा है। Flipkart National Shopping Days Sale का आगाज़ 8 अगस्त को होगा। यह 10 अगस्त तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए इसका आगाज़ 7 अगस्त को रात 8 बजे ही हो जाएगा। फ्लिपकार्ट की सेल से पहले कुछ बड़े ऑफर्स का खुलासा हो गया है। सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहकों को इस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

फ्लिपकार्ट पर होने वाली नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में में मोबाइल फोन्स, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न, स्पीकर्स और अन्य लोकप्रिय प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। Flipkart इस सेल के दौरान के चुनिंद प्रोडक्ट को अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ बेचेगी।
Advertisement

Flipkart National Shopping Days Sale में मोबाइल फोन्स पर मिलने वाली छूट का खुलासा हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर मौज़ूद एक टीज़र पेज से पता चला है कि कई लोकप्रिय फोन अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगे। रेडमी नोट 7 प्रो पर एक्सचेंज में अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

सेल में रेडमी नोट 7एस और रियलमी 3 प्रो भी सस्ते में बिकेंगे। हॉनर 20आई को 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। ओप्पो के1 के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 8सी हैंडसेट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट की नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में चुनिंदा आईफोन मॉडल बिना ब्याज वाले ईएमाई के विकल्प के साथ आएंगे। फिलहाल, ऑफर का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट की इस सेल में हॉनर 9एन, हॉनर 9आई और असूस 5ज़ेड छूट के साथ बिकेंगे। सैमसंग की गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन के साथ 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। गैलेक्सी ए10 सीरीज़ के फोन के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

ओप्पो आर17 प्रो, ओप्पो रेना 10x ज़ूम और ओप्पो एफ11 प्रो भी अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। सर्वाधिक छूट 7,000 रुपये तक की होगी।
Advertisement

याद रहे कि अमेज़न फ्रीडम सेल का आगाज़ 8 अगस्त को होगा। यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, National Shopping Days, Flipkart sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.