Flipkart की साल की आखिरी मोबाइल सेल शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं बेहतरीन डील्स और ऑफर्स

Poco X3 की तरह ही, Poco C3 को भी रियायती दाम पर बेचा जा रहा है। इसका बेस 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध है, जो 500 रुपये की छूट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Mobile's Year End Sale तीन दिनों के लिए शुरू
  • Poco C3, Poco M2, Vivo V20 Pro, Moto G9 सहित कई स्मार्टफोन्स पर छूट
  • Apple iPhone XR, SE (2020) और 11 Pro पर भी बंपर छूट का फायदा

Flipkart Mobile's Year End Sale के दौरान Poco X3 पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है

Flipkart अपने प्लेटफॉर्म पर Mobile's Year End Sale चला रहा है, जहां Poco X3, Moto G9, Poco C3, Vivo V20 Pro, Tecno Spark Power 2 Air, iPhone XR, iPhone SE (2020) और Motorola Razr (2019) जैसे स्मार्टफोन्स पर अच्छे डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं। कीमत में छूट के साथ ई-कॉमर्स दिग्गज ICICI और HSBC बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त छूट का लाभ उठाने का मौका भी दे रहा है। सेल के दौरान कुछ मोबाइल फोन्स पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिल रहा है। आज से शुरू हुई यह सेल तीन दिन तक यानी गुरुवार, 31 दिसंबर तक चलेगी।

Flipkart Mobile's Year End सेल के लिए कंपनी ने खास माइक्रोसाइट बनाई है, जिससे पता चलता है कि Poco X3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के बाद 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 16,999 और 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इन दोनों वेरिएंट को आमतौर पर क्रमशः 18,499 रुपये और 19,999 रुपये कीमत में बेचा जाता है।
Advertisement

Poco X3 की तरह ही, Poco C3 को भी रियायती दाम पर बेचा जा रहा है। इसका बेस 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध है, जो 500 रुपये की छूट है। इसके अलावा 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,000 रुपये की छूट के साथ 7,999 में बेचा जा रहा है। Poco M2 पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद  64 जीबी और 128 जीबी विकल्पों की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 10,999 रुपये हो गई है।

Flipkart Mobile's Year End Sale में Poco M2 Pro के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये, 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन सामान्य रूप से 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होता है।
Advertisement

Oppo A31 (2020) के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जो पूरे 500 रुपये की छूट होती है। Oppo Reno 2F को 1,000 रुपये की छूट के साथ 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Flipkart की बिक्री में Moto G9 अपनी 11,499 रुपये की आधिकारिक कीमत से 500 रुपये कम यानी 10,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं, Motorola Razr (2019) 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Flipkart सेल के दौरान iPhone XR 47,900 रुपये के बजाय 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी प्रकार iPhone SE (2020) पर भी 6,901 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट मोबाइल ईयर एंड सेल में Tecno Spark Power 2 Air पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह, Itel Vision 6299 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन को अगस्त में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2942 एमएएच

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.