फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेलः शाओमी मी 5 और मोटो एक्स प्ले समेत कई प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 16:20 IST
फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अगर आप मार्केट में स्मार्टफोन, बड़े स्क्रीन वाले एलईडी टीवी, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की तलाश में हैं तो आप एक बार इन ऑफर को ज़रूर जांच लें।

अगर आप वेबसाइट पर खरीदारी के साथ एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए कम से कम 4,999 रुपये की खरीदारी करने पड़ेगी और अतिरिक्त छूट की अधिकतम राशि 1,500 रुपये होगी। इसके अलावा कुछ भी खरीदने से पहले आप उस प्रोडक्ट की कीमत अमेज़न इंडिया पर भी जांच लें। क्योंकि आज ग्रेट इंडियन सेल का आखिरी दिन है।
Advertisement

1. ऐप्पल आईपैड एयर 2 वाईफाई 16 जीबी
आईपैड खरीदने का यही सही वक्त है। आईपैड एयर 2 16 जीबी (गोल्ड) 27,990 रुपये में उपलब्ध है जबकि आमतौर पर यह 35,900 रुपये में मिलता है। यह बिना कैशबैक ऑफर के आईपैड की सबसे कम कीमत है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में एक्सचेंज के तौर पर अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।
Advertisement
 

कीमतः 27,990 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट
Advertisement

2. नेक्स्टबिट रॉबिन 32 जीबी
Advertisement
अनोखा दिखने वाला नेक्स्टबिट रॉबिन (32 जीबी) 14,999 रुपये (कीमत 19,999 रुपये) में मिल रहा है। इसके साथ एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आप अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट पा सकते हैं। यह 5.2 इंच डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, 3 जीबी रैम और 2689 एमएएच की बैटरी से लैस है।

कीमत: 14,999 रुपये

Advertisement
लिंक: फ्लिपकार्ट

3. मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच
19,999 रुपये वाला मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल के तहत 14,999 रुपये में उपलब्ध है। फिटनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया यह स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ है और इसमें जीपीएस भी मौजूद है।
 

कीमतः 14,999 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

4. मोटोरोला फोकस 73 आउटडोर कैमरा
अगर आप एक बेहतरीन बिल्ड वाले वाटरप्रूफ कैमरे की तलाश में हैं तो मोटोरोला फोकस 73 एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें वाई-फाई के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। इसकी कीमत 6,995 रुपये कर दी गई है जबकि आमतौर पर यह 13,990 रुपये में मिलता है। कैमरा पैन, टिल्ट और ज़ूम फंक्शन को सपोर्ट करता है। और इसे मोबाइल ऐप से चलाया जा सकता है।
 

कीमतः 6,995 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

5. एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 3835
5,000 रुपये के प्राइस रेंज में ऑल-इन-वन की तलाश में हैं? एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 3835 ऑल-इन-वन प्रिंटर 4,999 रुपये (करीब 8,871 रुपये) में सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इस प्रिंटर को आप अपने मोबाइल या टैबलेट से कनेक्ट करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।

कीमत: 4,999 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

6. लेईको 55 इंच 4के स्मार्ट एलईडी टीवी
फ्लिपकार्ट पर लेईको स्मार्ट एलईडी टीवी की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। लेईको के टेलीविज़न सोनी और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के 4के टेलीविज़न की तुलना में किफायती हैं। प्री-ऑर्डर बुकिंग पर आपको स्पेशल लॉन्च ऑफर मिलेंगे। अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो लिस्ट की गई कीमत पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाएंगे। इन टेलीविजन सेट की डिलिवरी अगस्त महीने के अंत तक शुरू होगी।

कीमत: 59,787 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

7. मोटो एक्स प्ले 32 जीबी
फ्रीडम सेल में मोटो एक्स प्ले का 32 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये (कीमत 18,999 रुपये) में मिल रहा है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके आप 13,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करके आप अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट पाएंगे। यह स्मार्टफोन 5.5 इंच के डिस्प्ले, 21 मेगापिक्सल कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।

कीमत: 15,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

8. शाओमी मी 5

फ्लिपकार्ट पर भी अमेज़न इंडिया की तरह शाओमी मी 5 पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करना ना भूलें। मी 5 में 5.15 इंच का डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल कैमरा, 3000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉयड मार्शमैलो है।

कीमत: 22,999 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

9. ऐप्पल वॉच स्पोर्ट 42 एमएम स्पेस ग्रे
ऐप्पल वॉच स्पोर्ट 42 एमएम स्पेस ग्रे स्मार्टफोन 27,999 रुपये (कीमत 34,900 रुपये) में मिल रहा है। यह ऐप्पल वॉच पर आज की तारीख में मिलने वाला सबसे बेहतरीन डील है।

कीमत: 27,999 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

10. एलजी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
अगर आप मार्केट में 40,000 रुपये के प्राइस रेंज में स्मार्ट टीवी की तलाश कर रहे हैं तो एलजी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी आपके लिए है। यह 39,989 रुपये (करीब 50,900 रुपये) में मिल रहा है। आप पुराने टेलीविज़न को एक्सचेंज करके 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

कीमतः 39,989 रुपये

लिंकः फ्लिपकार्ट

हरप्रीत टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं। उन्हें ऑनलाइन स्टोर में इस तरह डील खोजना पसंद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.