Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते

Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Flipkart Freedom Sale की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2026 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8 Power 5G का 6GB/128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹24,999 में लिस्ट है।
  • Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹28,999 में लिस्ट है।
  • Redmi Note 15 SE 5G का 6GB/128GB वेरिएंट ₹23,999 में लिस्टेड है।

Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Flipkart Freedom Sale की शुरुआत कर दी है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन से लेकर, टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट और स्मार्टवॉच आदि पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप 30,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco M8 Power 5G
Poco M8 Power 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹24,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,749 हो जाएगी।  इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹22,900 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹28,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,749 हो जाएगी। P4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 15 SE 5G
Redmi Note 15 SE 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹23,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,575 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹22,424 हो जाएगी। Note 15 SE 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A36 5G
Samsung Galaxy A36 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹1,825 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹25,174 हो जाएगी। Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹27,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर ₹2,100 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹25,899 हो जाएगी। T5x 5G में 6.76 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart Freedom Sale, Best Deals on Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.