Flipkart Buy Buy 2025 Sale: Rs 20 हजार से सस्ते मिल रहे Vivo T4R 5G, Motorola G96 5G, Galaxy A35 5G जैसे धांसू फोन

सेल में मिडरेंज के Rs 20 हजार से सस्ते कई स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2025 08:54 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart सेल में 20 हजार रूपये से कम में मिल रहे बेस्ट स्मार्टफोन्स
  • सेल में Samsung, Oppo, Motorola, Vivo जैसे ब्रांड्स के पॉपुलर स्मार्टफोन
  • कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है

Flipkart Buy Buy 2025 सेल में Rs 20 हजार से सस्ते कई स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं।

Flipkart Buy Buy 2025 सेल की धूम जारी है। सेल 5 दिसंबर से सभी मेंबर्स के लिए शुरू हुई थी और यह 10 दिसंबर तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर धांसू ऑफर मिल रहे हैं। सेल में Samsung, Oppo, Motorola, Vivo जैसे ब्रांड्स के पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। कंपनी ने मिडरेंज में Rs 20 हजार से सस्ते कई स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं। इनमें 8 जीबी रैम, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Flipkart सेल में 20 हजार रूपये से कम में मिल रहे बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

MOTOROLA G96 5G
MOTOROLA G96 5G को कंपनी ने 17,999 रुपये में लिस्ट किया है। फोन का ओरिजनल प्राइस 20,999 रुपये है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो फोन को Axis Bank Flipkart Debit Card के माध्यम से खरीदने पर 750 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। Flipkart SBI Credit Card के माध्यम से खरीद पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है जिसके तहत Rs 4000 तक की छूट पाई जा सकती है। 

OPPO K13 5G 
OPPO K13 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये में लिस्ट किया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है, और 128 जीबी स्टोरेज आती है। इसमें 7000mAh की धांसू बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह भी कि कंपनी बॉक्स के साथ चार्जर भी दे रही है। 

vivo T4R 5G 
vivo T4R 5G को Flipkart Sale में 19,624 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी की स्टोरेज मिल जाती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और 5700mAh की बैटरी दी गई है। 

CMF by Nothing Phone 2 Pro 
Nothing Phone 2 Pro को सेल में कंपनी ने 17,499 रुपये में लिस्ट किया है। फोन में 8 जीबी रैम है और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, Dimensity 7300 Pro 5G चिपसेट है, और 5000mAh की बैटरी मिलती है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A35 5G 
Samsung Galaxy A35 5G को Flipkart सेल में सस्ते में खरीदने का का मौका है। कोरियन कंपनी का यह मिडरेंज फोन 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम है और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और 5000mAh की बैटरी मिल जाती है। फोन में Samsung Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.