Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!

Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 07:49 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Fusion का 8GB + 128GB वेरिएंट 30,999 रुपये में लिस्ट
  • फोन की प्रभावी कीमत केवल 28,024 रुपये
  • फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले कंपनी के कई स्मार्टफोन धांसू डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Motorola Edge 70 Fusion जो कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। Flipkart Black Friday Sale 2026 में यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें जबरदस्त कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Fusion फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में विस्तार से। 

Motorola Edge 70 Fusion Cheapest Price Offer

Flipkart Black Friday Sale 2026 में Motorola Edge 70 Fusion के 8GB + 128GB वेरिएंट को 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन फोन पर भारी छूट का ऑफर मिल रहा है। इसके लिए आपको एक छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ इस्तेमाल करना होगा। Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 2975 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 28,024 रुपये रह जाती है। यह फोन की अबतक की सबसे कम कीमत हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement

Motorola Edge 70 Fusion Specifications

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR 10+ सपोर्ट करती है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक पहुंच सकती है और ये MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है। 

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर को जोड़ा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फोन में 120 fps पर BGMI चल सकता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स व 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड्स का वादा किया है। Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini को इंटिग्रेट किया गया है।

Advertisement

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावइड एंगल लेंस, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी सेंसर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।

Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी से बनी है। फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर दिए जाने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 193 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and durable design
  • Bright and vibrant curved-edge display
  • Loud and immersive speakers
  • Capable primary camera
  • Good video capture capability
  • Decent macro camera
  • Bad
  • HDR10 support is missing
  • Poor ultrawide camera
  • Comes with plenty of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 16

रिज़ॉल्यूशन

2772x1272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  3. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  5. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  6. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  7. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  8. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  9. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  10. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.