Flipkart Big Saving Days Sale 2021: लाखों प्रॉडक्ट्स पर हजारों का डिस्काउंट, शॉपिंग में इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Flipkart Big Saving Days Sale 24 जुलाई की आधी रात को फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू होगी, जबकि बाकी सभी लोग 25 जुलाई को मध्यरात्री 12 बजे से सेल को फायदा उठा सकेंगे।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Big Saving Days सेल 24 जुलाई को फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए होगी शुरू
  • 25 जुलाई से सभी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे डील्स और ऑफर्स
  • मोबाइल, लैपटॉप, हेडफोन, टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Saving Days सेल 29 जुलाई तक चलेगी

Flipkart Big Saving Days 2021 Sale भारत में Amazon Prime Day Sale को टक्कर देने के लिए तैयार है। पांच दिनों की यह सेल रविवार, 25 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, हेडफोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंड और ऑफर लेकर आएगी। Flipkart Big Saving Days 2021 सेल के दौरान मिनी फ्लैश सेल भी चलेंगी। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट देने के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी भी की है।

Flipkart Big Saving Days सेल 24 जुलाई की आधी रात को फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू होगी, जबकि बाकी सभी लोग 25 जुलाई को मध्यरात्री 12 बजे से सेल को फायदा उठा सकेंगे। यह भारत में Amazon Prime Day 2021 सेल शुरू होने से एक दिन पहले है। फ्लिपकार्ट की सेल 29 जुलाई तक चलेगी।
Advertisement
 

What to expect from Flipkart Big Saving Days sale?

Flipkart Big Saving Says 2021 लगभग सभी बड़े प्रोडक्ट्स पर सैकड़ों डील्स लाने का वादा करती है। फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले कुछ प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स को टीज़ भी किया है। आप 1 रुपये के साथ कुछ डील्स को प्री-बुक भी कर सकते हैं और शेष कीमत का भुगतान सेल के लाइव होने पर कर सकते हैं।

यदि आप अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं या घर से काम करने या सीखने के लिए एक नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो यह सेल त्योहारी सीजन की सेल शुरू होने से पहले कुछ प्रोडक्ट्स को अच्छी कीमतों पर हथियाने का मौका दे रही है।
Advertisement
 

Flipkart Big Saving Days sale - Offers previewed so far

जैसा कि हमने पहले बताया, Flipkart ने Sale से पहले अपने कुछ बड़े डील्स का खुलासा कर दिया है। यदि आप लोकप्रिय स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ 2021 की सेल के दौरान iPhone 12 को 67,999 रुपये (MRP 79,999 रुपये) पर पेश करेगी। इसके अलावा iPhone SE को 28,999 रुपये (MRP 39,900 रुपये) और Motorola Razr को 54,999 रुपये (MRP 1,49,999 रुपये) में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy F12 को 9,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ) में बेचा जाएगा। Realme C25 9,999 रुपये (MRP 10,999 रुपये) और Poco X3 15,999 रुपये (MRP 19,999 रुपये) में बेचा जाएगा। Infinix Smart HD 2021 6,499 रुपये (MRP 7,999 रुपये) में बिकेगा।
Advertisement

Flipkart Big Saving Days 2021 सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का भी वादा किया गया है। आप चुनिंदा लैपटॉप, हेडफोन, फिटनेस बैंड, वायरलेस राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट की उम्मीद कर सकते हैं।

इसके अलावा, Flipkart Sale के दौरान बंडल एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI विकल्प और ICICI बैंक ऑफर भी मौजूद होंगे।
Advertisement
 

Flipkart Big Saving Days 2021 sale - Mini flash sales

फ्लिपकार्ट आगामी सेल के दौरान कई छोटी फ्लैश सेल भी चलाएगा। फ्लिपकार्ट की क्रेजी डील्स के तहत दोपहर 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अच्छे डील्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट की टिक टॉक डील में चुनिंदा प्रोडक्ट पर रोजाना शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक 'सबसे कम' कीमतों का वादा किया गया है।
 

How to grab the best deals during Flipkart Big Saving Days sale?

यदि आप फ्लिपकार्ट की आगामी बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान कुछ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप बेहतरीन डील हासिल कर सकते हैं।
  • हमेशा शुरु होने के साथ जल्द से जल्द शॉपिंग करने की कोशिश करें। यदि आप एक प्लस मेंबर हैं (आप बिक्री के लिए जल्दी पहुंच प्राप्त करते हैं) तो यह आपकी काफी मदद कर सकता है, लेकिन यदि आप नहीं हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप जितनी जल्दी हो सके सेल पेज पर पहुंच जाएं।
  • उपलब्ध बंडल पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर का उपयोग करें और फिर कीमतों की तुलना करें। अमेज़न की प्राइम डे सेल में भी कई आकर्षक ऑफर्स मिलने की संभावना है। ऐसे में आप खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट की आखिरी कीमत की तुलना करना न भूलें।
  • बिक्री से पहले अपने पेमेंट के तरीके और एड्रेस को सेव कर लें। इससे जल्दी चेकआउट करना आसान हो जाता है।
  • लिस्टेड कीमत पर और अधिक छूट प्राप्त करने के लिए Plus मेंबर सुपरकॉइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 'new sellers' के तहत चिह्नित प्रोडक्ट की लिस्ट से दूर रहें। संभावना है कि बिल्कुल नए विक्रेता से लिया गया प्रोडक्ट खराब निकले या आपको ऑर्डर किए प्रोडक्ट की जगह कोई और प्रोडक्ट मिल जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.