फ्लिपकार्ट के 'बिग फोन थ्योरी' सेल में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन पर छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2015 18:52 IST
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने दो दिन तक सीमित समय के लिए 'द बिग फोन थ्योरी' सेल का आयोजन किया है। सेल के तहत, गुरुवार और शुक्रवार यूज़र को नए स्मार्टफोन खरीदने पर छूट मिलेगी। इसके साथ वे एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी ने बयान जारी करके बताया है कि सैमसंग, माइक्रोमैक्स, आसुस, मोटोरोला और लेनेवो के अलावा भी कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। इनके साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।

फ्लिपकार्ट के 'द बिग फोन थ्योरी' सेल के तहत, सैमसंग गैलेक्सी एस डुओस 3  हैंडसेट 3,999 रुपये (आमतौर पर कीमत 4,999 रुपये), गैलेक्सी नोट 3 19,999 रुपये (आमतौर पर कीमत 21,999 रुपये), कैनवस एक्सप्रेस 2 5,799 रुपये (आमतौर पर कीमत 6,199 रुपये), आसुस ज़ेनफोन 2 4 जीबी रैम 14,999 रुपये (आमतौर पर कीमत 17,999 रुपये) और आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र 9,499 रुपये (आमतौर पर कीमत 9,999 रुपये) में उपलब्ध है।
कंपनी ने बताया है कि कंज्यूमर चुनिंदा फोन एक्सचेंज करके 20,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 3,000 रुपये से ऊपर के मोबाइल फोन खरीदने के लिए किसी भी बैंक के कार्ड या नेटबैकिंग का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 5 फीसदी की छूट देगी। हालांकि, ऑनलाइन रिटेलर ने साफ किया है कि दोनों ही ऑफर का फायदा ऐप इस्तेमाल करके ही उठाया जा सकता है।

कंपनी ने बताया कि कैशबैक डिस्काउंट खरीददारी के वक्त ही मिलेगा। आमतौर पर इस छूट के लिए 60-90 दिन तक का इंतज़ार करना पड़ता है।

गौरतलब है कि दिवाली सेल के दौरान भी फ्लिपकार्ट ने मोटोरोला के साथ पार्टनरशिप में इसी तरह के ऑफर निकाले थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.