Flipkart Big Diwali Sale की शुरुआत 29 अक्टूबर से, डील्स और ऑफर्स की मिली झलक

Flipkart Big Diwali Sale के समर्पित पेज से पता चलता है कि सेल के दौरान ग्राहकों क Realme Narzo सीरीज़, Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, Oppo स्मार्टफोन्स और Poco स्मार्टफोन्स पर अच्छे डील्स और ऑफर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2020 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale 29 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक चलेगी
  • मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेस समेत कई कैटेगरी पर छूट का वादा
  • फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए सेल की शुरुआत 28 अक्टूबर से

Flipkart Big Diwali Sale की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी

भारत में त्योहारी सीज़न शुरू होने के साथ ही ऑनलाइन मार्केट में सेल की बरसात हो गई है। Flipkart और Amazon दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल क्रमश: Big Billion Days और Great Indian Festival के नाम से शुरू की। जहां एक ओर बिग बिलियन डेज़ की समाप्ती हो गई। वहीं, दूसरी ओर अमेज़न की सेल एक महीने तक चलेगी। ऐसे में फ्लिपकार्ट कहां रुकने वाला है। Flipkart ने अपनी नई Big Diwali Sale की घोषणा कर दी है, जो 29 अक्टूबर से शुरू होगी और 4 नवंबर तक चलेगी। इतना ही नहीं, याद दिला दें कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने प्लेटफॉर्म पर पहले से ही Dussehra Specials सेल चला रहा है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट ने आगामी बिग दिवाली सेल में मिलने वाले डील्स और ऑफर्स पर हल्की रोशनी भी डाली है। हालांकि प्रोडक्ट्स के सटीक सेल प्राइस को फिलहाल उजागर नहीं किया गया है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, हेडफोन, कैमरा समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस आदि पर अच्छे डील्स और ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देने के लिए इस बार Axis Bank को चुना गया है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।
 

Flipkart Big Diwali Sale upcoming deals, offers

Flipkart ने अपने पोर्टल पर बिग दिवाली सेल के लिए एक समर्पित पेज बनाते हुए आगामी सेल की घोषणा कर दी है। सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी और 4 नवंबर को खत्म होगी। जैसा कि फ्लिपकार्ट की हर बड़ी सेल में होता है, Flipkart Big Diwali Sale भी 'Plus' सदस्यों के लिए एक दिन पहले यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने वालों को सेल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त तत्काल छूट के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। इतना ही नहीं, बिना ब्याज़ की किश्तों (No Cost EMI), डेबिट कार्ड ईएमआई, एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। सेल के दौरान सभी बड़ी कैटेगरी में छूट मिलेगी, लेकिन बिग बिलियन डेज़ सेल की तरह मुख्य आकर्षक स्मार्टफोन सेगमेंट ही रहेगा।
Advertisement

यूं तो फ्लिपकार्ट ने फिलहाल Big Diwali Sale के दौरान मिलने वाले प्रोडक्ट्स की सटीक कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन समर्पित सेल पेज से पता चलता है कि हमें आगामी सेल में कौन से प्रोडक्ट्स को कम कीमत पर खरीद का मौका मिलेगा। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट पेज से पता चलता है कि सेल के दौरान ग्राहकों क Realme Narzo सीरीज़, Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, Oppo स्मार्टफोन्स और Poco स्मार्टफोन्स पर अच्छे डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। हालांकि स्मार्टफोन के नाम और उनकी रियायती कीमतों की जानकारी साझा किया जाना बाकी है। छूट के अलावा ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज बोनस विकल्प भी मिलेंगे। इसके अलावा मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को मात्र 1 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का दावा है। पेज के मुताबिक, बेस्ट सेलिंग लैपटॉप्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। प्रीमियम टैबलेट मे 45 प्रतिशत तक की छूट, टॉप सेलिंग ट्रिमर की शुरुआत 549 रुपये से होगी और हेडफोन और स्पीकर्स पर 80 प्रतिशत तक की बचत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस कैटेगरी में हर दिन एक नई डील मिलेगी।
Advertisement

टीवी और अप्लायंसेस पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 32-इंच स्क्रीन साइज़ वाले स्मार्ट टेलिविज़न्स की शुरुआत 8,999 रुपये से होगी। इसके अलावा फ्रीज़, वॉशिंग मशीन, किचन अप्लायंसेस आदि पर भी अच्छी छूट मिलने का दावा है। इतना ही नहीं, किराना, फर्निचर, होम एंड किचन आदि कैटेगरी पर भी डील्स और ऑफर्स के वादे किए गए हैं।

Dhamaka Deals सेगमेंट के तहत मध्यरात्री 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 8 बजे मोबाइल, टीवी आदि कैटेगरी में हर दिन एक नई डील पेश की जाएगी। Rush Hours डील्स में सेल की सबसे कम कीमत पर प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे। इसके अलावा Flights की टिकट पर 2X प्रतिशत की फ्लैट छूट का वादा किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.