Flipkart Big Diwali Sale 2020 में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन डील्स और ऑफर्स

यदि आप पिछली बड़ी सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स का फायदा नहीं उठा पाए, तो निराश न हो Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale 2020 आपके लिए उन ऑफर्स को एक बार फिर लेकर आई है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Big Diwali Sale 2020 4 नवंबर को खत्म होगी
  • सेल के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी समेत कई कैटेगरी पर बंपर छूट
  • एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी

Flipkart Big Diwali Sale 4 नवंबर तक चलेगी

Flipkart पर Big Diwali Sale 2020 चल रही है और जैसा कि आप सभी जानते हैं, सेल का मतलब है कि फ्लिपकार्ट कई लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, हेडफोन, होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर बंपर छूट और कुछ बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। फ्लिपकार्ट की त्योहारी सीज़न की सेल की यह तीसरी लहर है। बिग दिवाली सेल 4 नवंबर तक चलेगी। यदि आप पिछली बड़ी सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स का फायदा नहीं उठा पाए, तो निराश न हो Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale 2020 आपके लिए उन ऑफर्स को एक बार फिर लेकर आई है। हालांकि इस बार छूट पहले की तुलना में थोड़ी कम होगी, लेकिन ये अभी भी अच्छे डील हैं। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट देने के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए 1,500 रुपये जबकि डेबिट कार्ड यूज़र्स को अधिकतम 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। हमने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली बिक्री 2020 के कुछ सबसे अच्छे डील्स और ऑफर्स की लिस्ट लेकर आए हैं।
 

Flipkart Big Diwali sale 2020 - Best offers on mobile phones

 

Poco M2 Pro

पोको एम2 प्रो 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जा रहा है, लगभग 2,000 कम। एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे आप 12,450 रुपये (अधिकतम) की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं। Poco M2 Pro में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट और 6 जीबी रैम शामिल हैं।
Advertisement
 

Moto G9

Moto G9 Flipkart की Big Diwali Sale के दौरान 9,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) पर बेचा जा रहा है। फोन एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी और 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। मोटो जी9 स्नैपड्रैगन 662 पर काम करता है और 4 जीबी रैम से लैस है। यदि आप स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव वाले स्मार्टफोन को देख रहे हैं, तो मोटो जी9 इस कीमत पर एक बहुत ही अच्छा विकल्प लगता है।
 

iPhone SE (2020)

फ्लिपकार्ट iPhone SE (2020) को 32,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में बेच रहा है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर 3,000 रुपये की छूट (1,500 रुपये + 1,500 रुपये बोनस छूट) भी ली जा सकती है, जिसके बाद यह आपको 29,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिल जाएगा। आईफोन एसई (2020) ऐप्पल के ए13 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है और इसमें 4.7-इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले है।
 

iPhone XR

Apple का iPhone XR 39,999 रुपये (एमआरपी 52,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। भारत में लॉन्च होने के बाद से यह आईफोन एक्सआर की सबसे कम कीमत है। आईफोन एक्सआर एक्सचेंज ऑफर के साथ भी उपलब्ध है, जिसके तहत ग्राहक अधिकतम 14,360 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट तो है ही।
Advertisement
 

iPhone 11 Pro

फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल में iPhone 11 Pro फिलहाल 79,999 रुपये (एमआरपी 1,06,600 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy Note 10+

सैमसंग का Galaxy Note 10+ अब 59,999 रुपये (एमआरपी 85,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं और साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी फायदा मिलेगा। गैलेक्सी नोट 10 प्लस बड़ी 6.8 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है और इसके बैक में चार कैमरों का सेटअप मिलता है। हर नोट सीरीज़ फोन की तरह इस फोन की खासियत भी S Pen है।
 

Samsung Galaxy S20+

Samsung का Galaxy S20+ फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale 2020 सेल के दौरान 49,999 रुपये (एमआरपी 83,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह सैमसंग के वर्तमान जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिलने वाली अभी तक की सबसे बेहतरीन छूट है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 14,850 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
 

LG G8X

Flipkart Big Diwali Sale में भी LG G8X पर बंपर छूट मिल रही है, लेकिन बिग बिलियन डेज़ की तुलना में थोड़ी कम। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के जरिए फोन को 24,999 रुपये (एमआरपी 70,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह अभी भी इसे सबसे सस्ता डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन बनाती है, जिसे आप वर्तमान में 25,000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। आप इस ऑफर के जल्द से जल्द स्टॉक से बाहर होने की उम्मीद भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.