₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील

iPhone 17 को Flipkart Big Billion Days Sale में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 19:54 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone 17 में Apple A19 चिपसेट से लैस है।
  • iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है।

iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 17 की कीमतों में इजाफा किया था, लेकिन अगर आप Flipkart Big Billion Days Sale में इसे खरीदेंगे तो आपको यह फोन हजारों रुपये सस्ता मिल जाएगा। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? आपके सभी सवालों के जवाबों के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली फेस्टिवल सेल में आईफोन 17 पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर डील

Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 की कीमत ₹79,999 हो जाएगी। जबकि यह फोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत में बढ़ोतरी के बाद ₹99,900 में लिस्ट किया गया है। इस डील के हिसाब से यह फोन फ्लिपकार्ट सेल में लगभग ₹19,900 सस्ता मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर समेत काफी कुछ शामिल हो सकता है, जिनका खुलासा सेल शुरू होने के बाद ही होगा।

iPhone 17 Features & Specifications

iPhone 17 में 2622x1206 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले आती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन Apple A19 चिपसेट से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए यह आईफोन IP68 रेटिंग से लैस है। इसके अलावा एप्पल ने सेफ्टी के लिए इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन फीचर शामिल किया हुआ है।

Advertisement

iPhone 17 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। इस आईफोन की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.