Flipkart Sale 2025: 4500 रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला CMF स्मार्टफोन

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट,लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, हेडफोन, होम एप्लायंसेज आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 07:30 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • CMF Phone 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

CMF Phone 2 Pro में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: CMF

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट,लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, हेडफोन, होम एप्लायंसेज आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस साल लॉन्च हुआ CMF Phone 2 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फेस्टिवल सीजन के मौके पर 23 सितंबर से शुरू हुई इस सेल में Phone 2 Pro पर अच्छी खासी कीमत कटौती और धांसू बैंक ऑफर से बचत हो सकती है। यहां हम आपको CMF Phone 2 Pro पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

CMF Phone 2 Pro Offers, Price

CMF Phone 2 Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जो कि अप्रैल, 2025 में 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 12,050 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करता है। यह लॉन्च कीमत से करीब 4500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

CMF Phone 2 Pro Specifications

CMF Phone 2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप के मामले में Phone 2 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

CMF Phone 2 Pro पर कितनी बचत हो रही है?

CMF Phone 2 Pro पर फ्लिपकार्ट सेल में 4500 रुपये तक बचत हो रही है।

CMF Phone 2 Pro की कीमत कितनी है?

CMF Phone 2 Pro वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Advertisement

CMF Phone 2 Pro में कौन सा प्रोसेसर है?

CMF Phone 2 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

CMF Phone 2 Pro की बैटरी कैसी है?

CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Standout design
  • Bright OLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Bloat-free and minimal software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • Wide-angle camera is sluggish
  • Minimal ingress protection
  • The back panel is no longer replaceable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.