Flipkart दिवाली सेल में Galaxy F36 5G, Vivo T4x 5G, Oppo K13x 5G जैसे फोन Rs 9 हजार तक सस्ते!

Flipkart Big Bang Diwali सेल में ग्राहकों के लिए Samsung, Vivo, Oppo, और Nothing जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2025 07:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4x 5G को फ्लिपकार्ट सेल में मात्र 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Realme P3x 5G को सेल में 10,249 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Oppo K13x 5G को फ्लिपकार्ट से मात्र 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

सेल में ग्राहकों के लिए Samsung, Vivo, Oppo, और Nothing जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका

Flipkart Big Bang Diwali Sale में ग्राहकों के लिए कुछ धमाकेदार ऑफर हैं। भारत में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस मौके पर फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, हेडफोन्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट आदि पर भारी डिस्काउंट दे रही है। सेल में कई पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे Samsung, Vivo, Oppo, और Nothing आदि के फोन सस्ती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। यहां पर हम आपको पॉपुलर ब्रांड्स के 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। 

Flipkart Big Bang Diwali सेल में ग्राहकों के लिए Samsung, Vivo, Oppo, और Nothing जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका है। सेल में बताई गई कंपनियों के स्मार्टफोन किफायती प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Vivo T4x 5G जो सेल में सस्ती कीमत में उपलब्ध है। इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यहां पर लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं सेल में मिल रहे स्मार्टफोन्स के लिए सबसे धांसू डील्स कौन सी हैं। 

Vivo T4x 5G (6GB RAM + 128GB Storage)
Vivo T4x 5G को फ्लिपकार्ट सेल में मात्र 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका साधारण प्राइस 17,999 रुपये है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 6500mAh की बैटरी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन डाइमेंसिटी 7300 5G चिपसेट पर रन करता है। 

Realme P3x 5G (6GB RAM + 128GB Storage)
Realme P3x 5G को सेल में 10,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का ओरिजनल प्राइस 16,999 रुपये है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले है और 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन Dimensity 6400 चिपसेट पर रन करता है। 

Oppo K13x 5G (6GB RAM + 128GB Storage)
Oppo K13x 5G को फ्लिपकार्ट सेल में मात्र 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का ओरिजनल प्राइस 16,999 है। इसमें 6.67 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

Samsung Galaxy F36 5G (6GB RAM + 128GB Storage)
Samsung Galaxy F36 5G को सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका ओरिजनल प्राइस ₹22,999 रुपये है। फोन में Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 5000mAh की बैटरी है। डिवाइस में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.