Flipkart दिवाली सेल: 4 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Bang Diwali सेल में Realme 15 Pro 5G पर खासतौर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Realme 15 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन पर खासतौर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 30,000 रुपये से कम है और आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां आज हम Realme ने मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G की बात कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन पर भारी बैंक डिस्काउंट प्रदान कर रही है। आइए Realme 15 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 15 Pro 5G Offers & Price

Realme 15 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4 हजार रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,950 रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 8,000 रुपये भी बचत होगी। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Realme 15 Pro 5G Features & Specifications

Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.